लखीसराय: लाल इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को आयोजित प्रार्थना सभा में जिले के अंतिम 105 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी रामवेद सिंह उर्फ हुकुम बाबा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विद्यालय के निदेशक मुकेश कुमार ने बच्चों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और अदम्य साहस का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और देशभक्ति की भावना से प्रेरणा लेने की बात कही।

वहीं विद्यालय की प्राचार्य मनीषा कुमारी ने भी श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया। उन्होंने लाल इंटरनेशनल स्कूल की वलीपुर शाखा में बच्चों को संबोधित करते हुए स्वर्गीय स्वतंत्रता सेनानी रामवेद सिंह उर्फ हुकुम बाबा को देश का अभिभावक बताया और कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
ये खबर भी पढ़े: Bihar News : 105 वर्ष की उम्र में थम गई आज़ादी की एक आवाज़… लखीसराय के अंतिम स्वतंत्रता सेनानी हुकुम बाबा नहीं रहे!
