21
BREAKING NEWS
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
No menu items available
BREAKING
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!
7 hours ago
जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!
7 hours ago
शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!
7 hours ago
सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!
7 hours ago
1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!
7 hours ago

Jharkhand: सदर अस्पताल में अचानक पहुंचे उपायुक्त, तीन डॉक्टर मिले गायब; वेतन रोकने का आदेश!

रामगढ़: सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं की हकीकत जानने बुधवार को उपायुक्त ऋतुराज अचानक अस्पताल पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान तीन...

रामगढ़: सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं की हकीकत जानने बुधवार को उपायुक्त ऋतुराज अचानक अस्पताल पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान तीन चिकित्सकों के ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने सख्त रुख अपनाया। उपायुक्त ने तीनों डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगने और अगले आदेश तक उनके वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया।

औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, ओपीडी संचालन, दवा एवं जांच की उपलब्धता, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति सिन्हा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजन पांडे और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अजीत कुमार सिंह शामिल हैं।

मरीजों की भीड़ पर बढ़ेगी ओपीडी

सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या को देखते हुए उपायुक्त ने सिविल सर्जन को ऑर्थो, गायनो और मेडिसिन विभाग में प्रतिदिन दो ओपीडी संचालित कराने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य मरीजों को लंबे समय तक इंतजार से बचा-ना और उन्हें समय पर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने अस्पताल के वार्डों में जाकर मरीजों से सीधे बातचीत की और इलाज, दवा, जांच, भोजन तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों की ओर से सामने आई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

रजिस्ट्रेशन से लेकर एक्स-रे तक व्यवस्था की पड़ताल

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी ओपीडी, लैब, रजिस्ट्रेशन काउंटर, शौचालय, मेस, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे कक्ष समेत अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों को होने वाली परेशानियों को दूर कर प्रक्रिया को और सुगम बनाने का निर्देश दिया।

अस्पताल की साफ-सफाई को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। सभी वार्डों और परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था बेहतर रखने को कहा गया।

आयुष्मान योजना का लाभ हर पात्र मरीज तक पहुंचे

उपायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को योजना से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी योग्य मरीज सरकारी स्वास्थ्य योजना के लाभ से वंचित न रहे।

मेस के निरीक्षण में उन्होंने मरीजों को निर्धारित समय पर भोजन उपलब्ध कराने और तय मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन देने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मरीजों को बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता

उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि सदर अस्पताल जिले की प्रमुख स्वास्थ्य संस्थाओं में शामिल है। यहां आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने चिकित्सकों और संबंधित पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा मरीजों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: यात्रियों की सुरक्षा में मिसाल बना RPF रांची, मिला प्रतिष्ठित ‘Security Shield’ अवार्ड!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top