22
BREAKING NEWS
ट्रेन रोकने का शौक पड़ा महंगा; एक महीने में 1014 लोग गिरफ्तार, रेलवे ने वसूला 4.39 लाख जुर्माना!अब कोर्ट के चक्कर से मिलेगी राहत; 21 नवंबर को विशेष और 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रथ रवाना!लखीसराय में पटाखा दुकानों पर DM की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री की तो होगी कार्रवाई; लॉटरी से मिलेगा दुकान लगाने का स्थान!MLC चुनाव में 3 सीटों पर हार के बाद JDU में मंथन, निशांत-नीतीश-ललन बैठक से नदारद; उमेश बोले- BJP से फेविकोल वाला जोड़!किसी ने सजाया छठ का डाला, तो किसी ने रंगोली में उकेरी संस्कृति; डैफोडिल्स स्कूल में बच्चों की प्रतिभा का दिखा जलवा!थाईलैंड से गया पहुंचीं दो महिलाएं, चार बैग की एक्स-रे जांच में खुला 10 करोड़ की खेप का राज; गिरफ्तार!कटिहार पुलिस लाइन में 15 दिनों तक छिपा रहा फर्जी पुलिसकर्मी; खुद को SAP जवानों की गाड़ी का ड्राइवर बताकर जमाया डेरा, गिरफ्तारी के बाद मचा हड़कंप!अरियरी में नशे के खिलाफ महिलाओं की हुंकार, 150 से अधिक जीविका दीदियों ने ली नशामुक्त बिहार की शपथ!बड़हिया के दरियापुर के रवि सिंह बने असिस्टेंट प्रोफेसर, सैनिक स्कूल से पीएचडी तक का सफर तय कर बढ़ाया जिले का मान!पटना में इंजीनियर के घर SVU की रेड, पत्नी ने पीछे से फेंका नोटों से भरा बैग; 32 लाख कैश और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले!लखीसराय में 6 से 16 नवंबर तक भारी वाहनों का रूट बदला, धनतेरस-दीपावली पर बाजार में चारपहिया वाहनों की नो एंट्री!संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती का जन्मदिन, शुभकामनाओं का लगा तांता!दीपों से जगमगाया न्यू कॉलोनी पोखर, भव्य गंगा आरती में गूंजे वैदिक मंत्र; छठ गीतों पर झूमे श्रद्धालु!अब थायराइड जांच के लिए निजी लैब के चक्कर नहीं; शेखपुरा सदर अस्पताल में 87 तरह की जांच सुविधाएं उपलब्ध!घर में नल है, लेकिन पीने लायक पानी नहीं; बंगाली पर में दूषित जलापूर्ति से लोगों की जेब पर भी बढ़ा बोझ, लोग परेशान!
No menu items available
BREAKING
ट्रेन रोकने का शौक पड़ा महंगा; एक महीने में 1014 लोग गिरफ्तार, रेलवे ने वसूला 4.39 लाख जुर्माना!अब कोर्ट के चक्कर से मिलेगी राहत; 21 नवंबर को विशेष और 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रथ रवाना!लखीसराय में पटाखा दुकानों पर DM की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री की तो होगी कार्रवाई; लॉटरी से मिलेगा दुकान लगाने का स्थान!MLC चुनाव में 3 सीटों पर हार के बाद JDU में मंथन, निशांत-नीतीश-ललन बैठक से नदारद; उमेश बोले- BJP से फेविकोल वाला जोड़!किसी ने सजाया छठ का डाला, तो किसी ने रंगोली में उकेरी संस्कृति; डैफोडिल्स स्कूल में बच्चों की प्रतिभा का दिखा जलवा!थाईलैंड से गया पहुंचीं दो महिलाएं, चार बैग की एक्स-रे जांच में खुला 10 करोड़ की खेप का राज; गिरफ्तार!कटिहार पुलिस लाइन में 15 दिनों तक छिपा रहा फर्जी पुलिसकर्मी; खुद को SAP जवानों की गाड़ी का ड्राइवर बताकर जमाया डेरा, गिरफ्तारी के बाद मचा हड़कंप!अरियरी में नशे के खिलाफ महिलाओं की हुंकार, 150 से अधिक जीविका दीदियों ने ली नशामुक्त बिहार की शपथ!बड़हिया के दरियापुर के रवि सिंह बने असिस्टेंट प्रोफेसर, सैनिक स्कूल से पीएचडी तक का सफर तय कर बढ़ाया जिले का मान!पटना में इंजीनियर के घर SVU की रेड, पत्नी ने पीछे से फेंका नोटों से भरा बैग; 32 लाख कैश और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले!लखीसराय में 6 से 16 नवंबर तक भारी वाहनों का रूट बदला, धनतेरस-दीपावली पर बाजार में चारपहिया वाहनों की नो एंट्री!संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती का जन्मदिन, शुभकामनाओं का लगा तांता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ट्रेन रोकने का शौक पड़ा महंगा; एक महीने में 1014 लोग गिरफ्तार, रेलवे ने वसूला 4.39 लाख जुर्माना!
2 hours ago
अब कोर्ट के चक्कर से मिलेगी राहत; 21 नवंबर को विशेष और 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रथ रवाना!
2 hours ago
लखीसराय में पटाखा दुकानों पर DM की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री की तो होगी कार्रवाई; लॉटरी से मिलेगा दुकान लगाने का स्थान!
2 hours ago
MLC चुनाव में 3 सीटों पर हार के बाद JDU में मंथन, निशांत-नीतीश-ललन बैठक से नदारद; उमेश बोले- BJP से फेविकोल वाला जोड़!
3 hours ago
किसी ने सजाया छठ का डाला, तो किसी ने रंगोली में उकेरी संस्कृति; डैफोडिल्स स्कूल में बच्चों की प्रतिभा का दिखा जलवा!
3 hours ago

Bihar: बारिश में भी नहीं रुकेगी ट्रेनों की रफ्तार, रेलवे ने तैयार किया मानसून सुरक्षा प्लान!

पटना: मानसून के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए रेलवे ने विशेष तैयारी...

पटना: मानसून के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए रेलवे ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। भारी बारिश के कारण रेल पटरियों पर पानी जमा होने, पुलों पर जलस्तर बढ़ने या अन्य तकनीकी परेशानियों से निपटने के लिए विशेष मानसून पेट्रोलिंग व्यवस्था लागू की गई है।

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल की ओर से मानसून को देखते हुए कई एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति में रेल परिचालन जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके, इसके लिए पहले से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रेल पुलों और पटरियों पर रखी जा रही नजर

बारिश के दौरान रेलवे ट्रैक और पुलों के आसपास जलजमाव रोकने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रेलवे अधिकारियों की निगरानी में लगातार पटरियों और पुलों की स्थिति की जांच की जा रही है।

रेलवे ने सभी छोटे-बड़े कल्वर्ट की सफाई कराई है, ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके। इसके अलावा ट्रैक पर पानी जमा नहीं हो, इसके लिए नियमित अंतराल पर क्रॉस ड्रेन की व्यवस्था भी की गई है।

जलस्तर बढ़ने पर तुरंत लिया जाएगा फैसला

रेलवे पुलों पर बारिश के पानी के लिए खतरे का स्तर निर्धारित किया गया है। इससे जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित रेल परिचालन को लेकर तुरंत निर्णय लिया जा सकेगा।

महत्वपूर्ण रेल पुलों पर नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं। वहीं, बारिश के कारण कहीं जलभराव होने पर पानी निकालने के लिए मोटर पंप समेत जरूरी उपकरणों को तैयार रखा गया है।

मौसम विभाग से लगातार संपर्क

दानापुर मंडल ने बताया कि सामान्य रेल पेट्रोलिंग के साथ-साथ पूरे मानसून अवधि में विशेष मानसून पेट्रोलिंग कराई जाएगी। रेलवे कर्मचारी लगातार रेल पटरियों की निगरानी करेंगे, ताकि किसी भी खतरे को समय रहते पहचाना जा सके।

भारी बारिश की सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए रेलवे मौसम विज्ञान विभाग के साथ भी लगातार समन्वय बनाए हुए है। मौसम की स्थिति के अनुसार समय रहते सुरक्षा संबंधी कदम उठाए जाएंगे।

रेलवे का कहना है कि मानसून के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षित एवं निर्बाध रेल परिचालन के लिए हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बिहार में रेल नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, दानापुर-फतुहा के बीच 976 करोड़ की मल्टीट्रैक परियोजना मंजूर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top