एजुकेशनशेखपुरा
Trending

रामाधीन कॉलेज में शिक्षकेत्तर संघ के पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

रामाधीन महाविद्यालय में शिक्षकेत्तर कर्मचारी इकाई संघ की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में सत्र 2025-26 के लिए संघ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

रामाधीन महाविद्यालय में शिक्षकेत्तर कर्मचारी इकाई संघ की बैठक शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई संघ की संरक्षक डॉ.नवलता ने की। वे अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष हैं। बैठक में सत्र 2025-26 के लिए संघ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

राजन कुमार वर्मा को अध्यक्ष चुना गया। सचिव पद पर भीम कुमार का चयन हुआ। रामाश्रय पासवान उपाध्यक्ष बने। कुमार गौरख को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। विजय कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मीडिया प्रभारी पद पर प्रदीप कुमार रजक का चयन हुआ।

संरक्षक के रूप में कुमार प्रकाश रंजन को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रमोद रजक, रेखा कुमारी, सन्नी कुमार और रजनीश कुमार का चयन किया गया। निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!