पटना : राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) परिसर में अवैध गतिविधियों में संलिप्त दलालों के खिलाफ पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से मेडिकल सामग्री भी बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दीपक कुमार (पिता – अशोक यादव, निवासी पटना सिटी, बेगमपुर, थाना बायपास, जिला पटना) तथा चुन्नू कुमार (पिता – मंजे लाल सिंह, निवासी बीबीपुर मनोरा, थाना बेलसर, जिला वैशाली, वर्तमान पता बजरंग पटलिग्राम, थाना आलमगंज) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, अस्पताल परिसर में दलालों द्वारा मरीजों को निजी अस्पतालों, जांच केंद्रों और मेडिकल दुकानों की ओर गुमराह करने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
Bihar News : क्या RJD की कमान घुसपैठियों के हाथ में? रोहिणी यादव का बड़ा आरोप!
छापेमारी के दौरान की गई तलाशी में दीपक कुमार के पास से जनता मेडिकल हॉल की पर्ची बरामद हुई, जबकि चुन्नू कुमार के पास से वैक्सो वेन स्टराइल हाइपोडर्मिक सिरिंज तथा रक्त संग्रह के बाद उपयोग में लाए जाने वाले कुल 103 चिपकने वाले स्वाब जब्त किए गए। बरामद सामान को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है।
Bihar News : शेखपुरा में सस्ते लोन का बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब, 5 साइबर ठग गिरफ्तार!
इस संबंध में आलमगंज थाना कांड संख्या 110/26, दिनांक 04 फरवरी 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 316(2), 308(3) एवं 351(2) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
Bihar News : दरभंगा में अभूतपूर्व FIR, मजदूरी विवाद में पूरे गांव के ब्राह्मण आरोपी!
स्वास्थ्य विभाग ने भी सरकारी अस्पतालों में सक्रिय दलालों पर सख्ती बढ़ाने का निर्देश दिया है। सभी जिलों के अधिकारियों को निरीक्षण दल गठित कर नियमित जांच करने तथा मरीजों को निजी संस्थानों की ओर गुमराह करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।