BREAKING NEWS
Bihar News : लखीसराय में टैगोर जयंती पर भव्य आयोजन, डेफोडिल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग!Bihar News : सहरसा में मिड-डे मील से हड़कंप, दूसरे दिन भी बच्चे बीमार, खाने में सांप मिलने का आरोप!Bihar News : लखीसराय में ‘सहयोग शिविर’ को लेकर डीएम सख्त, हर स्तर पर मॉनिटरिंग तेज!Bihar News : रेशमा भारती ने दी श्रेयसी सिंह को बधाई, कहा—बिहार विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा!Bihar News : नगर परिषद की बड़ी बैठक, सफाई, लाइट, टैक्स से लेकर तालाब तक बड़े फैसले!Bihar News : बिहार के सावन का भारतीय टीम में चयन, खेलेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज!Bihar News : अब शिविर में नहीं चलेगी ढिलाई, डीएम का सख्त निर्देश!Bihar News : 9 मई को लगेगी लोक अदालत, मौके पर ही होगा समाधान!Bihar News : कबड्डी क्वीन बनीं लखीसराय की बेटियां, हर मैच में दिखाया दम!Bihar News : दूसरी शादी करने जा रहा था दूल्हा, पहली पत्नी पहुंची मचा हडकंप… फिर बारात बनी बंधक!Bihar News : पशु अस्पताल पर ताला, किसान बेहाल, शेखोपुरसराय में डॉक्टरों की मनमानी उजागर!Bihar News : लखीसराय की बेटियों का कमाल, केवी कबड्डी टीम ने 55वीं क्षेत्रीय प्रतियोगिता में जीती ट्रॉफी!Bihar News : अब गांव के स्कूल में ही शुरू होगी ग्रेजुएशन की पढ़ाई… जानिए कैसे?Bihar News : शेखपुरा में अधिवक्ताओं को नए दिशा-निर्देश, विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित!Bihar News : लखीसराय में शुरू हुआ बड़ा मिशन—तालाब बचाओ, भविष्य बचाओ!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : लखीसराय में टैगोर जयंती पर भव्य आयोजन, डेफोडिल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग!Bihar News : सहरसा में मिड-डे मील से हड़कंप, दूसरे दिन भी बच्चे बीमार, खाने में सांप मिलने का आरोप!Bihar News : लखीसराय में ‘सहयोग शिविर’ को लेकर डीएम सख्त, हर स्तर पर मॉनिटरिंग तेज!Bihar News : रेशमा भारती ने दी श्रेयसी सिंह को बधाई, कहा—बिहार विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा!Bihar News : नगर परिषद की बड़ी बैठक, सफाई, लाइट, टैक्स से लेकर तालाब तक बड़े फैसले!Bihar News : बिहार के सावन का भारतीय टीम में चयन, खेलेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज!Bihar News : अब शिविर में नहीं चलेगी ढिलाई, डीएम का सख्त निर्देश!Bihar News : 9 मई को लगेगी लोक अदालत, मौके पर ही होगा समाधान!Bihar News : कबड्डी क्वीन बनीं लखीसराय की बेटियां, हर मैच में दिखाया दम!Bihar News : दूसरी शादी करने जा रहा था दूल्हा, पहली पत्नी पहुंची मचा हडकंप… फिर बारात बनी बंधक!Bihar News : पशु अस्पताल पर ताला, किसान बेहाल, शेखोपुरसराय में डॉक्टरों की मनमानी उजागर!Bihar News : लखीसराय की बेटियों का कमाल, केवी कबड्डी टीम ने 55वीं क्षेत्रीय प्रतियोगिता में जीती ट्रॉफी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : लखीसराय में टैगोर जयंती पर भव्य आयोजन, डेफोडिल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग!
5 hours ago
Bihar News : सहरसा में मिड-डे मील से हड़कंप, दूसरे दिन भी बच्चे बीमार, खाने में सांप मिलने का आरोप!
1 day ago
Bihar News : लखीसराय में ‘सहयोग शिविर’ को लेकर डीएम सख्त, हर स्तर पर मॉनिटरिंग तेज!
1 day ago
Bihar News : रेशमा भारती ने दी श्रेयसी सिंह को बधाई, कहा—बिहार विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा!
1 day ago
Bihar News : नगर परिषद की बड़ी बैठक, सफाई, लाइट, टैक्स से लेकर तालाब तक बड़े फैसले!
1 day ago
Advertisement

Bihar News : सभा में गरजे सीएम, बीच में बात करने वालों पर भड़के, सुनोगे तभी ना जानोगे!

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान मंगलवार को रोहतास और कैमूर में आयोजित सभाओं में राजनीतिक बयानबाजी...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान मंगलवार को रोहतास और कैमूर में आयोजित सभाओं में राजनीतिक बयानबाजी के साथ-साथ एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला। सभा के दौरान जब कुछ लोग आपस में बातचीत कर रहे थे, तो सीएम मंच से ही नाराज हो गए और बोले—“अरे बीच में क्या कर रहे हो, सुनो चुपचाप… सुनोगे तभी ना जानोगे।”

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले बिहार की स्थिति काफी खराब थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय कानून-व्यवस्था कमजोर थी, लोग शाम के बाद घरों से निकलने में डरते थे और शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं बदहाल थीं।

सीएम ने कहा कि उनकी सरकार आने के बाद राज्य में तेजी से विकास कार्य हुए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार, स्कूलों की संख्या में वृद्धि, सड़कों का जाल और बिजली व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि अब राज्य में डर का माहौल खत्म हो चुका है और सभी वर्गों के लिए बेहतर माहौल बना है।

सभा में उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द पर भी जोर देते हुए कहा कि पहले हिंदू-मुस्लिम विवाद अधिक होते थे, लेकिन अब सरकार के प्रयासों से स्थिति में सुधार आया है। कब्रिस्तानों और मंदिरों की घेराबंदी कर विवादों को कम करने का काम किया गया है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए रोजगार और नौकरी के अवसरों का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक लाखों युवाओं को रोजगार दिया गया है और आने वाले समय में इसे और बढ़ाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बिजली और सोलर योजना को लेकर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में आने वाले समय में सरकार का नेतृत्व फिर से नीतीश कुमार ही करेंगे। वहीं सम्राट चौधरी ने कैमूर में हाई सिक्योरिटी जेल बनाने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कैमूर में करीब 300 करोड़ और रोहतास के डेहरी में लगभग 480 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

समृद्धि यात्रा का पांचवां चरण 26 मार्च को पटना में समाप्त होगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बंगले से बैंक तक छानबीन, DDC पर भ्रष्टाचार का बड़ा वार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top