BREAKING NEWS
EXCLUSIVE : पूर्व DM मिथिलेश मिश्रा के कार्यकाल पर उठे सवाल, शस्त्र लाइसेंस खेल में SHO सस्पेंड!Bihar News : सिवान का जलवा, जमुई को 5-0 से रौंदकर प्री-क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार जीत!Bihar News : बाँका इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र-छात्रा विवाद पर बवाल, दो गुट आमने-सामने, पुलिस तैनात!Bihar News : कटिहार में भीषण सड़क हादसा: बस–पिकअप की टक्कर में 9 की मौत, दो दर्जन घायल!Bihar News : BPSC परीक्षा को लेकर लखीसराय में हाई अलर्ट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश!Bihar News : 20 साल से कूड़े का अंबार, ट्रांसफार्मर के पास खतरा—प्रशासन बेखबर!Bihar News : सीजफायर पर अमेरिका पर बरसे जीतन राम मांझी, ट्रंप को बताया खतरनाक सोच वाला!Bihar News : नन्हे कदम, बड़े सपने — अभ्यास मध्य विद्यालय में जश्न-ए-दीक्षांत!Bihar News : भाजपा स्थापना दिवस पर ‘गांव चलो अभियान’, कैथमा में जनसंवाद!Bihar News : लखीसराय-शेखपुरा में ‘खाकी का रियल हीरो’ एंट्री, अपराधियों में खौफ का माहौल!EXCLUSIVE: पूर्व डीएम मिथिलेश मिश्र पर EOU का शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति और घोटाले के मिले सुराग!Bihar News : ममता हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, मौत के बाद भी मरीज को किया रेफर, परिजनों का हंगामा!Bihar News : बैरिया में भीषण अगलगी, 150 घर जलकर राख, करोड़ों का नुकसान, मंत्री ने संभाली कमान!Bihar News : प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्राओं का सम्मान, खुडिया में हुआ भव्य समारोह!Bihar News : पश्चिमी चंपारण का जलवा, लखीसराय को 8-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री!
No menu items available
BREAKING
EXCLUSIVE : पूर्व DM मिथिलेश मिश्रा के कार्यकाल पर उठे सवाल, शस्त्र लाइसेंस खेल में SHO सस्पेंड!Bihar News : सिवान का जलवा, जमुई को 5-0 से रौंदकर प्री-क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार जीत!Bihar News : बाँका इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र-छात्रा विवाद पर बवाल, दो गुट आमने-सामने, पुलिस तैनात!Bihar News : कटिहार में भीषण सड़क हादसा: बस–पिकअप की टक्कर में 9 की मौत, दो दर्जन घायल!Bihar News : BPSC परीक्षा को लेकर लखीसराय में हाई अलर्ट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश!Bihar News : 20 साल से कूड़े का अंबार, ट्रांसफार्मर के पास खतरा—प्रशासन बेखबर!Bihar News : सीजफायर पर अमेरिका पर बरसे जीतन राम मांझी, ट्रंप को बताया खतरनाक सोच वाला!Bihar News : नन्हे कदम, बड़े सपने — अभ्यास मध्य विद्यालय में जश्न-ए-दीक्षांत!Bihar News : भाजपा स्थापना दिवस पर ‘गांव चलो अभियान’, कैथमा में जनसंवाद!Bihar News : लखीसराय-शेखपुरा में ‘खाकी का रियल हीरो’ एंट्री, अपराधियों में खौफ का माहौल!EXCLUSIVE: पूर्व डीएम मिथिलेश मिश्र पर EOU का शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति और घोटाले के मिले सुराग!Bihar News : ममता हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, मौत के बाद भी मरीज को किया रेफर, परिजनों का हंगामा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

EXCLUSIVE : पूर्व DM मिथिलेश मिश्रा के कार्यकाल पर उठे सवाल, शस्त्र लाइसेंस खेल में SHO सस्पेंड!
20 minutes ago
Bihar News : सिवान का जलवा, जमुई को 5-0 से रौंदकर प्री-क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार जीत!
27 minutes ago
Bihar News : बाँका इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र-छात्रा विवाद पर बवाल, दो गुट आमने-सामने, पुलिस तैनात!
33 minutes ago
Bihar News : कटिहार में भीषण सड़क हादसा: बस–पिकअप की टक्कर में 9 की मौत, दो दर्जन घायल!
38 minutes ago
Bihar News : BPSC परीक्षा को लेकर लखीसराय में हाई अलर्ट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश!
43 minutes ago
Advertisement

Bihar News : सीजफायर पर अमेरिका पर बरसे जीतन राम मांझी, ट्रंप को बताया खतरनाक सोच वाला!

पटना/गया: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीजफायर और अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर अमेरिका और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर...

पटना/गया: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीजफायर और अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर अमेरिका और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ट्रंप की नीतियां दुनिया को तबाही की ओर ले जा रही हैं और अगर यही रवैया जारी रहा तो “देश और पृथ्वी दोनों खतरे में पड़ सकते हैं।”

मांझी ने कहा कि ईरान अपने हक के लिए लड़ रहा है और उसे कम आंकना बड़ी भूल साबित हो सकती है। उन्होंने स्थायी शांति वार्ता की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि अस्थायी समझौते से समस्या का समाधान नहीं होगा।

उन्होंने कहा, “ट्रंप को बदले की भावना छोड़कर शांति का रास्ता अपनाना चाहिए। ईरान के साथ न्यायपूर्ण समझौता जरूरी है, ताकि वैश्विक संतुलन बना रहे।”

बिहार की राजनीति पर भी साधा निशाना

राजनीतिक सवालों पर मांझी ने तेजस्वी यादव पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि “आंदोलन की राजनीति से निकले नेताओं और आज के नेताओं में फर्क है। सिर्फ बयानबाजी से राजनीति नहीं होती, जनता के मुद्दों पर काम करना जरूरी है।”

उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में भविष्य में भी जो नेतृत्व होगा, वह उनके मार्गदर्शन में ही काम करेगा।

ममता बनर्जी पर भी पलटवार

ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मांझी ने कहा कि “देश आज आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। 2014 से पहले भारत की स्थिति 12वें स्थान पर थी, जो अब चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है। ऐसे में भाजपा पर सवाल उठाने के बजाय विकास पर ध्यान देना चाहिए।”

महिला आरक्षण पर दिया बड़ा बयान

महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए गंभीर हैं। उन्होंने समाज सुधारक ज्योतिराव फुले को याद करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त किए बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता।

बड़ा संदेश

अंत में मांझी ने वैश्विक शांति की अपील करते हुए कहा कि दुनिया को टकराव नहीं, संवाद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि “ट्रंप को सद्बुद्धि मिले और दुनिया विनाश के रास्ते से बचे, यही कामना है।”

ये खबर भी पढ़े: EXCLUSIVE: पूर्व डीएम मिथिलेश मिश्र पर EOU का शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति और घोटाले के मिले सुराग!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top