9
BREAKING NEWS
बिहार की महिला हॉकी टीम में जगह बनाने का मौका, राजगीर में दो दिन चलेगी खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा!कबड्डी के मैदान में बिहार की बेटियों का विजयघोष, तीन टीमों को पछाड़ पूल में बनीं नंबर-1!शिक्षा और रोजगार के सवाल पर नागपुर में जुटेंगे छात्र, शेखपुरा से AISA के साथी रवाना; 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बनेगी आंदोलन की रणनीति!छोटी बचत से बड़े कारोबार का रास्ता; युवाओं को लघु ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने की DCO ने दी सलाह!बुद्ध की धरती पर शर्मनाक तस्वीर; प्रसाद के लिए टूट पड़ी भीड़, विदेशी बौद्ध भिक्षुओं को पीछे हटना पड़ा; गया के गुरपा पहाड़ का वीडियो वायरल!छठ और सिंदूर पर टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन की बढ़ी मुश्किलें; यश माहेश्वरी के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद, 3 दिसंबर को होगी सुनवाई!जूते में मिट्टी लगने का डर था क्या साहब? सरकारी गाड़ी में बैठे रहे शेरघाटी के SDM, बाहर खड़ी महिला सुनाती रही फरियाद; RJD ने पोस्ट किया वीडियो!थार जीतने पहुंचे घुड़सवारों की उम्मीदों पर फिरा पानी; चर्चित घुड़दौड़ रद्द, बाइक और स्कूटी भी नहीं मिली; खाली पड़ा तबेला दे रहा कहानी की गवाही!अब चुप्पी नहीं, सीधे 112 पर घंटी; स्कूल की बेटियों के बीच पहुंचीं लखीसराय SP, बोलीं- गलत नजर रखने वालों की शिकायत करें, पुलिस लेगी एक्शन!संविधान दिवस पर स्कूल में गूंजा 'मैं भारत का संविधान खड़ा हूं...', पीहू की कविता ने बांधा समां; 30 बच्चों को साइकिल और 6 छात्राओं को मिली सिलाई मशीन!लखीसराय की विरासत को पहचानेंगे नई पीढ़ी के सितारे! विश्व विरासत सप्ताह का समापन, 23 प्रतिभाओं को DM ने किया सम्मानित!टेंट-पंडाल वाला ‘सट्टा’ अब नेताओं पर भी लागू; RJD सांसद का बयान वायरल!जनता मालिक है या भीड़ के आगे व्यवस्था बेबस? अनंत सिंह की शाही शादी में पत्तलों की ऐसी तस्वीर, जिसने खोल दी इंतजामों की पोल!कभी दरोगा तो कभी इंस्पेक्टर बनकर रचाई तीन शादियां; फर्जी वर्दी और आईकार्ड से करता था ठगी, सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा!काठमांडू में भारत को गोल्ड दिलाकर पटना लौटे दीपक, एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत!
No menu items available
BREAKING
बिहार की महिला हॉकी टीम में जगह बनाने का मौका, राजगीर में दो दिन चलेगी खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा!कबड्डी के मैदान में बिहार की बेटियों का विजयघोष, तीन टीमों को पछाड़ पूल में बनीं नंबर-1!शिक्षा और रोजगार के सवाल पर नागपुर में जुटेंगे छात्र, शेखपुरा से AISA के साथी रवाना; 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बनेगी आंदोलन की रणनीति!छोटी बचत से बड़े कारोबार का रास्ता; युवाओं को लघु ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने की DCO ने दी सलाह!बुद्ध की धरती पर शर्मनाक तस्वीर; प्रसाद के लिए टूट पड़ी भीड़, विदेशी बौद्ध भिक्षुओं को पीछे हटना पड़ा; गया के गुरपा पहाड़ का वीडियो वायरल!छठ और सिंदूर पर टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन की बढ़ी मुश्किलें; यश माहेश्वरी के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद, 3 दिसंबर को होगी सुनवाई!जूते में मिट्टी लगने का डर था क्या साहब? सरकारी गाड़ी में बैठे रहे शेरघाटी के SDM, बाहर खड़ी महिला सुनाती रही फरियाद; RJD ने पोस्ट किया वीडियो!थार जीतने पहुंचे घुड़सवारों की उम्मीदों पर फिरा पानी; चर्चित घुड़दौड़ रद्द, बाइक और स्कूटी भी नहीं मिली; खाली पड़ा तबेला दे रहा कहानी की गवाही!अब चुप्पी नहीं, सीधे 112 पर घंटी; स्कूल की बेटियों के बीच पहुंचीं लखीसराय SP, बोलीं- गलत नजर रखने वालों की शिकायत करें, पुलिस लेगी एक्शन!संविधान दिवस पर स्कूल में गूंजा ‘मैं भारत का संविधान खड़ा हूं…’, पीहू की कविता ने बांधा समां; 30 बच्चों को साइकिल और 6 छात्राओं को मिली सिलाई मशीन!लखीसराय की विरासत को पहचानेंगे नई पीढ़ी के सितारे! विश्व विरासत सप्ताह का समापन, 23 प्रतिभाओं को DM ने किया सम्मानित!टेंट-पंडाल वाला ‘सट्टा’ अब नेताओं पर भी लागू; RJD सांसद का बयान वायरल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार की महिला हॉकी टीम में जगह बनाने का मौका, राजगीर में दो दिन चलेगी खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा!
4 hours ago
कबड्डी के मैदान में बिहार की बेटियों का विजयघोष, तीन टीमों को पछाड़ पूल में बनीं नंबर-1!
4 hours ago
शिक्षा और रोजगार के सवाल पर नागपुर में जुटेंगे छात्र, शेखपुरा से AISA के साथी रवाना; 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बनेगी आंदोलन की रणनीति!
8 hours ago
छोटी बचत से बड़े कारोबार का रास्ता; युवाओं को लघु ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने की DCO ने दी सलाह!
9 hours ago
बुद्ध की धरती पर शर्मनाक तस्वीर; प्रसाद के लिए टूट पड़ी भीड़, विदेशी बौद्ध भिक्षुओं को पीछे हटना पड़ा; गया के गुरपा पहाड़ का वीडियो वायरल!
9 hours ago

Jharkhand: झारखंड के स्कूलों में सांपों का खतरा, लोहरदगा में सांप डसने से छात्रा की मौत, पाकुड़ में मिले आधा दर्जन बेबी कोबरा!

लोहरदगा/पाकुड़ः बरसात के मौसम में जहरीले सांपों का खतरा बढ़ गया है। राज्य के दो अलग-अलग जिलों के स्कूलों में...

लोहरदगा/पाकुड़ः बरसात के मौसम में जहरीले सांपों का खतरा बढ़ गया है। राज्य के दो अलग-अलग जिलों के स्कूलों में सांप से जुड़ी घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। लोहरदगा में जहां आवासीय विद्यालय में करैत सांप के डसने से एक छात्रा की मौत हो गई, वहीं पाकुड़ के एक निजी विद्यालय परिसर में आधा दर्जन बेबी कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया।

लोहरदगाः करैत सांप के डसने से छात्रा की मौत

लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र स्थित संवसीरा हायर सेकेंडरी आवासीय विद्यालय में बड़ा हादसा हुआ। छात्रावास के कमरे में सो रही चार छात्राओं को जहरीले करैत सांप ने डस लिया।

जानकारी के अनुसार, रात के समय सांप कमरे में घुस गया और सबसे पहले 12 वर्षीय वर्षा उरांव को डसा। उसके शोर मचाने पर फुलमनिया उरांव, अनिषा उरांव और मनीषा कुमारी भी सांप के हमले की चपेट में आ गईं।

शिक्षकों ने तत्काल सभी छात्राओं को लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने वर्षा उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, फुलमनिया उरांव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर किया गया। अन्य छात्राओं का इलाज जारी है।

पाकुड़ः स्कूल में मिले आधा दर्जन बेबी कोबरा

वहीं, पाकुड़ जिले के एक प्रसिद्ध निजी विद्यालय परिसर में बुधवार को आधा दर्जन बेबी कोबरा मिलने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि सांप के बच्चे विद्यालय बंद होने के बाद दिखाई दिए।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी बेबी कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ दिया।

वनकर्मी असराफुल शेख ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की सूचना पर टीम पहुंची तो बिजली पैनल रूम के पास कई सांप के बच्चे मिले। जांच में सभी बेबी कोबरा पाए गए। आशंका जताई गई कि कोबरा ने इसी जगह अंडे दिए थे और कुछ दिन पहले ही बच्चे निकले हैं।

वन विभाग ने संभावित खतरे को देखते हुए उस स्थान को ब्लॉक कर दिया है और स्कूल कर्मियों को साफ-सफाई रखने की सलाह दी है। वनकर्मियों के अनुसार, बेबी कोबरा भी काफी जहरीले होते हैं।

स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

दोनों घटनाओं के बाद स्कूल और छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। खासकर बरसात के मौसम में झाड़ियों की सफाई, कमरों की नियमित जांच और परिसर की निगरानी बेहद जरूरी हो गई है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें और सावधानी बरतें।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: जमशेदपुर में 39 लाख की नकली सिगरेट का भंडाफोड़, पुलिस ने ग्राहक बनकर पकड़े दो तस्कर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top