3
BREAKING NEWS
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें... जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें… जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!
10 hours ago
हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!
10 hours ago
इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!
10 hours ago
मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!
1 day ago
घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!
1 day ago

Jharkhand: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को झारखंड बंद, भाजपा का ऐलान, बाबूलाल बोले- CBI जांच से क्यों पीछे हट रही सरकार?

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों के आंदोलन और पुलिस कार्रवाई के बाद सियासी पारा चढ़ गया है।...

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों के आंदोलन और पुलिस कार्रवाई के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को झारखंड बंद का ऐलान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में बंद की घोषणा की।

भाजपा के मुताबिक बंद सुबह 8 बजे से शुरू होगा। पार्टी ने कहा है कि बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य गतिविधियां प्रभावित रहेंगी। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।

छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार — आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर छात्रों के साथ दमनात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्र पिछले कई दिनों से 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा समेत पिछले सात वर्षों में हुई भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि छात्रों पर कई बार लाठीचार्ज किया गया और रात में भी कार्रवाई की गई। उन्होंने दावा किया कि कार्रवाई में कई छात्र घायल हुए हैं और कुछ छात्रों के लापता होने की सूचना है।

उन्होंने कहा कि सरकार को अपना रवैया बदलना चाहिए और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को राज्य सरकार से CBI जांच कराने की मांग करनी चाहिए, अन्यथा समर्थन वापसी पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग दोहराई

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और नौकरी से जुड़े आरोपों की CBI जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

उन्होंने सरकार पर छात्रों को वार्ता के नाम पर टालने का आरोप लगाया और पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए।

मरांडी ने कहा कि छात्रों से जुड़े विवाद और भर्ती परीक्षाओं को लेकर 2024 से ही सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने JSSC-CGL, PGT, उत्पाद सिपाही भर्ती और JPSC की विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का जिक्र करते हुए पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की।

सरकार को भरोसा है तो CBI जांच से परेशानी क्यों?

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यदि सरकार को विश्वास है कि भर्ती परीक्षाओं में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है, तो फिर CBI जांच कराने में उसे परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले में बिना विलंब CBI जांच का आदेश देने की मांग की। साथ ही उन्होंने राज्य की जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

भाजपा ने आंदोलन के समर्थन का किया ऐलान

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी छात्रों के आंदोलन के साथ खड़ी है और उनके अनुसार, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच जरूरी है। बंद के ऐलान के बाद झारखंड में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

प्रेस वार्ता में गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह और योगेंद्र प्रताप सिंह समेत भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे।

अब सबकी नजर 11 अगस्त के झारखंड बंद पर है और यह देखना अहम होगा कि भाजपा के बंद के आह्वान का राज्य में कितना असर पड़ता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: शेखपुरा: 33 हजार KV की नई लाइन जोड़ने को लेकर मंगलवार को 3 घंटे ठप रहेगी बिजली!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top