27
BREAKING NEWS
Jharkhand: जिस कंपनी पर उठे थे सवाल, उसी को मिला परीक्षा का जिम्मा, CID ने पूछा—मेहरबानी किसकी थी?Jharkhand: चतरा में 1 करोड़ की अफीम और 293 किलो डोडा बरामद, स्कर गिरफ्तार!MP: इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र और आई-कार्ड!Jharkhand: हजारीबाग में NTPC कोल परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस का दावा 7 राउंड गोलियां चलीं; प्रिंस खान बोला– 40 राउंड फायर किए!Jharkhand: छुट्टी के बदले मांगी रिश्वत, कोख में ही थम गईं सांसें, झारखंड के पलामू से आई दर्दनाक खबर, शिक्षा विभाग पर उठे गंभीर सवाल!Bihar: फ्री राशन ले रहे हैं या नहीं? एक साल से नहीं लिया तो नाम कटेगा… पटना में शुरू हुई जांच!Bihar: 5 लाख करोड़ का निवेश, हर जिले में फैक्ट्री और 1 लाख नौकरियां… क्या बिहार बदलने वाला है? CM सम्राट के बड़े ऐलान!Bihar: सड़क पर आंदोलन, मॉल से गिरफ्तारी और अब जेल… तेजप्रताप यादव केस में हर घंटे नया ट्विस्ट!Bihar: सब्जी की दुकान से कॉमनवेल्थ तक का सफर, नालंदा के झंडू कुमार ने उठाया 190 किलो वजन, ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास!Bihar: पेपर लीक का ‘पटना कनेक्शन’, आगरा प्रेस से प्रश्नपत्र चोरी, करोड़ों की डील और मास्टरमाइंड गिरफ्तार!Bihar: 100 दिन की सरकार, 400 बेड का अस्पताल और 400 ई-बसों का तोहफा, सम्राट चौधरी ने पेश किया ‘विकास का रिपोर्ट कार्ड’, लेकिन गेट पर मरीजों का इंतजार बना सवाल!Bihar: खेत में फसल नहीं, भेड़ियों का खौफ, जमुई में किसानों पर झुंड का हमला, बच्चों समेत 12 घायल!National News: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का प्रभार; जंतर-मंतर पर छात्रों ने मनाया आंदोलन की जीत का जश्न!Bihar: लखीसराय में शिक्षा का नया अध्याय, साविकपुर विद्यालय में स्मार्ट क्लास और पिंक रूम की शुरुआत!Jharkhand: रांची में जेपीएससी विवाद पर छात्रों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह, बोले- रिजल्ट नहीं व्यवस्था पर सवाल है!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: जिस कंपनी पर उठे थे सवाल, उसी को मिला परीक्षा का जिम्मा, CID ने पूछा—मेहरबानी किसकी थी?Jharkhand: चतरा में 1 करोड़ की अफीम और 293 किलो डोडा बरामद, स्कर गिरफ्तार!MP: इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र और आई-कार्ड!Jharkhand: हजारीबाग में NTPC कोल परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस का दावा 7 राउंड गोलियां चलीं; प्रिंस खान बोला– 40 राउंड फायर किए!Jharkhand: छुट्टी के बदले मांगी रिश्वत, कोख में ही थम गईं सांसें, झारखंड के पलामू से आई दर्दनाक खबर, शिक्षा विभाग पर उठे गंभीर सवाल!Bihar: फ्री राशन ले रहे हैं या नहीं? एक साल से नहीं लिया तो नाम कटेगा… पटना में शुरू हुई जांच!Bihar: 5 लाख करोड़ का निवेश, हर जिले में फैक्ट्री और 1 लाख नौकरियां… क्या बिहार बदलने वाला है? CM सम्राट के बड़े ऐलान!Bihar: सड़क पर आंदोलन, मॉल से गिरफ्तारी और अब जेल… तेजप्रताप यादव केस में हर घंटे नया ट्विस्ट!Bihar: सब्जी की दुकान से कॉमनवेल्थ तक का सफर, नालंदा के झंडू कुमार ने उठाया 190 किलो वजन, ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास!Bihar: पेपर लीक का ‘पटना कनेक्शन’, आगरा प्रेस से प्रश्नपत्र चोरी, करोड़ों की डील और मास्टरमाइंड गिरफ्तार!Bihar: 100 दिन की सरकार, 400 बेड का अस्पताल और 400 ई-बसों का तोहफा, सम्राट चौधरी ने पेश किया ‘विकास का रिपोर्ट कार्ड’, लेकिन गेट पर मरीजों का इंतजार बना सवाल!Bihar: खेत में फसल नहीं, भेड़ियों का खौफ, जमुई में किसानों पर झुंड का हमला, बच्चों समेत 12 घायल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: जिस कंपनी पर उठे थे सवाल, उसी को मिला परीक्षा का जिम्मा, CID ने पूछा—मेहरबानी किसकी थी?
2 hours ago
Jharkhand: चतरा में 1 करोड़ की अफीम और 293 किलो डोडा बरामद, स्कर गिरफ्तार!
2 hours ago
MP: इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र और आई-कार्ड!
2 hours ago
Jharkhand: हजारीबाग में NTPC कोल परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस का दावा 7 राउंड गोलियां चलीं; प्रिंस खान बोला– 40 राउंड फायर किए!
2 hours ago
Jharkhand: छुट्टी के बदले मांगी रिश्वत, कोख में ही थम गईं सांसें, झारखंड के पलामू से आई दर्दनाक खबर, शिक्षा विभाग पर उठे गंभीर सवाल!
2 hours ago

EVM-VVPAT की जांच 20 मई से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन...

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए।

जांच 20 मई से शुरू होगी और 27 मई तक चलेगी। यह कार्य समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस के प्रथम तल पर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। इसकी जानकारी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को दे दी गई है। जांच का कार्य ECIL के प्रतिनियुक्त अभियंता द्वारा किया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता संजय कुमार, नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग आशीष कुमार पांडेय और अन्य सहायक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन हो। ईवीएम वेयरहाउस में सीसीटीवी कैमरा और अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था समय पर पूरी करने को कहा गया है।

हॉल के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना मना है। बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा। गेट पर DFMD मशीन लगाई जाएगी। अधिकृत व्यक्ति के अलावा किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रतिदिन के कार्यों की रिपोर्ट शाम में देने का निर्देश भी दिया गया है।

उप निर्वाचन पदाधिकारी गुलाब लकड़ा को ईवीएम कोषांग को आवश्यक सहयोग देने का निर्देश दिया गया है। शेखपुरा विधानसभा में 285 और बरबीघा विधानसभा में 248 मतदान केंद्र हैं। जिले में पर्याप्त संख्या में बीयू, सीयू और वीवीपैट मशीनें उपलब्ध हैं।

निर्वाचन आयोग ने इस कार्य की निगरानी के लिए एक वरीय पदाधिकारी की नियुक्ति की है। सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन कोषांग अभिजीत सोनल की अध्यक्षता में एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। ईवीएम वेयरहाउस के पास दो पालियों में सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top