BREAKING NEWS
Bihar News : पटना में बिहार महिला कबड्डी लीग का भव्य आगाज, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन!Bihar News : 15 मार्च की भर्ती परीक्षा को लेकर लखीसराय में बड़ी तैयारी, 9 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा!Bihar News : डीएम ने गैस एजेंसियों को दी चेतावनी, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई!Bihar News : पति ने रोका, समाज ने टोका… लेकिन नहीं रुकी पिंकी: शेखपुरा में महिलाओं की सफलता की कहानी बनी मिसाल!Bihar News : लखीसराय में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा, जल्द शुरू होंगे आदर्श विद्यालय!Bihar News : शेखपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल!National News : महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए विनोद तावड़े, रेशमा भारती ने दी बधाई!National News : राहुल के पजामे पर गिरिराज का तंज, कांग्रेस ने मोदी की हाफ पैंट दिखाकर किया पलटवार!Bihar News : जनगणना 2027 के लिए तेज हुई तैयारी, अधिकारियों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग!Bihar News : 15 मार्च की परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने केंद्राधीक्षकों को दिए अहम निर्देश!Bihar News : पटना में महिला कबड्डी का महाकुंभ, 7 दिन में 34 मैच, 6 टीमें भिड़ेंगी!Bihar News : मुफ्त इलाज का दावा… लेकिन शिकायत की आवाज कौन सुनेगा?National News : गैस सिलेंडर बुकिंग का नियम बदला, अब 25 दिन बाद ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर!Bihar News : कांग्रेस का बड़ा दावा, नीतीश कुमार डिजिटल गिरफ्त में, अगला नंबर चंद्रबाबू नायडू का!Bihar News : आरएलजेपी में बड़ा बदलाव, प्रिंस राज पासवान बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : पटना में बिहार महिला कबड्डी लीग का भव्य आगाज, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन!Bihar News : 15 मार्च की भर्ती परीक्षा को लेकर लखीसराय में बड़ी तैयारी, 9 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा!Bihar News : डीएम ने गैस एजेंसियों को दी चेतावनी, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई!Bihar News : पति ने रोका, समाज ने टोका… लेकिन नहीं रुकी पिंकी: शेखपुरा में महिलाओं की सफलता की कहानी बनी मिसाल!Bihar News : लखीसराय में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा, जल्द शुरू होंगे आदर्श विद्यालय!Bihar News : शेखपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल!National News : महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए विनोद तावड़े, रेशमा भारती ने दी बधाई!National News : राहुल के पजामे पर गिरिराज का तंज, कांग्रेस ने मोदी की हाफ पैंट दिखाकर किया पलटवार!Bihar News : जनगणना 2027 के लिए तेज हुई तैयारी, अधिकारियों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग!Bihar News : 15 मार्च की परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने केंद्राधीक्षकों को दिए अहम निर्देश!Bihar News : पटना में महिला कबड्डी का महाकुंभ, 7 दिन में 34 मैच, 6 टीमें भिड़ेंगी!Bihar News : मुफ्त इलाज का दावा… लेकिन शिकायत की आवाज कौन सुनेगा?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : पटना में बिहार महिला कबड्डी लीग का भव्य आगाज, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन!
15 hours ago
Bihar News : 15 मार्च की भर्ती परीक्षा को लेकर लखीसराय में बड़ी तैयारी, 9 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा!
16 hours ago
Bihar News : डीएम ने गैस एजेंसियों को दी चेतावनी, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई!
16 hours ago
Bihar News : पति ने रोका, समाज ने टोका… लेकिन नहीं रुकी पिंकी: शेखपुरा में महिलाओं की सफलता की कहानी बनी मिसाल!
19 hours ago
Bihar News : लखीसराय में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा, जल्द शुरू होंगे आदर्श विद्यालय!
19 hours ago
Advertisement

ईद मुबारक: अकीदत के साथ पढ़ी गई ईद की नमाज, रोजेदारों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

शेखपुरा जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार प्रेम और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह सात से नौ बजे...

शेखपुरा जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार प्रेम और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह सात से नौ बजे तक जिले के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ी गई। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने अल्लाह के आगे सजदा किया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।

जामा मस्जिद के सचिव हाजी मुमताज ने कहा कि रमजान के तीस रोजों के बाद यह पर्व खुदा की तरफ से रोजेदारों के लिए इनाम है। उन्होंने नमाजियों से अपील की कि रमजान की तरह ही पूरे साल नेक जिंदगी जिएं। नमाज के बाद उन्होंने देश में शांति और कौम की तरक्की की दुआ करवाई। घरों में सेवइयां और मिठाइयां बनाकर ईद की खुशियां मनाई गईं।

बरबीघा के शहरी और ग्रामीण इलाकों में भी ईद का जश्न पूरे जोश के साथ मनाया गया। गौशाला स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। इमाम ने नमाज पढ़ाई और खुतबा पढ़ा। उन्होंने रमजान और ईद की अहमियत पर रोशनी डाली। फैजाबाद मोहल्ला की जामा मस्जिद में हाफिज तौसीफ ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है।

बच्चों में ईद को लेकर खास उत्साह दिखा। उन्होंने नए कपड़े पहने और बड़ों से ईदी पाकर खुश नजर आए। हिबा, शाहरान, नबील हुसैन, माहिरा, फरहान और अरहान ने बताया कि उन्हें अब्बू और रिश्तेदारों से ईदी मिली। कई जगह ईदगाह के पास बच्चों के लिए स्टॉल लगाए गए। बच्चों ने वहां व्यंजनों का स्वाद भी लिया।

अरियरी, शेखोपुरसराय और चेवाड़ा प्रखंड के हुसैनाबाद, रामपुर, सनैया, चोरदरगाह, चरुआवां सहित कई ईदगाहों पर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने पुराने मतभेद भुलाकर गले मिलकर बधाई दी। महिलाएं भी एक-दूसरे के घर जाकर ईदी भेंट कर मुबारकबाद देती रहीं।

ईद को लेकर सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर और प्रखंडों में मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की नजर बनी रही। एसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चौक-चौराहों पर लाठीधारी और सशस्त्र बल तैनात रहे। सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top