BREAKING NEWS
Bihar News : सरकारी अस्पताल बना भरोसे का केंद्र, डॉ. फैसल अरशद ने बदली तस्वीर!Bihar News : समाहरणालय परिसर में होली मिलन समारोह, सौहार्द और समरसता का संदेश!Bihar News : सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, दर्शक मंत्रमुग्ध!Bihar News : स्कूल ऑफ साइंस एंड बायोजेनेसिस में होली मिलन सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन!Bihar News : होली पर्व को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!Bihar News : सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक रामटहल पासवान को भावभीनी विदाई!Bihar News : स्नेहलता काली मातृ मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास सम्पन्न!Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल के 59 छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस परीक्षा में दर्ज की सफलता!Bihar News : ‘रोज़गार संवाद’ में विधायक ने युवाओं से किया संवाद!Bihar News : लखीसराय में 25 बच्चों का निःशुल्क परीक्षण, 15 का होगा वाराणसी में ऑपरेशन!Bihar News : AL KAMDHENU GOLD का भव्य होली मिलन उत्सव, राजमिस्त्रियों व डीलरों की उमड़ी भीड़!Bihar News : लखीसराय में CBSE 10वीं आईटी व 12वीं एआई-पेंटिंग परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1393 उपस्थित!Bihar News : सहुर में स्व. कामरेड प्रमोद शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, चौराहा बना ‘प्रमोद शर्मा चौक’!Bihar News : आरडी कॉलेज में एबीवीपी का प्राचार्य कक्ष घेराव, 7 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी!Bihar News : सदर अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण, क्रिटिकल केयर ब्लॉक व डीईआईसी निर्माण को दिए निर्देश!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : सरकारी अस्पताल बना भरोसे का केंद्र, डॉ. फैसल अरशद ने बदली तस्वीर!Bihar News : समाहरणालय परिसर में होली मिलन समारोह, सौहार्द और समरसता का संदेश!Bihar News : सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, दर्शक मंत्रमुग्ध!Bihar News : स्कूल ऑफ साइंस एंड बायोजेनेसिस में होली मिलन सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन!Bihar News : होली पर्व को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!Bihar News : सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक रामटहल पासवान को भावभीनी विदाई!Bihar News : स्नेहलता काली मातृ मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास सम्पन्न!Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल के 59 छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस परीक्षा में दर्ज की सफलता!Bihar News : ‘रोज़गार संवाद’ में विधायक ने युवाओं से किया संवाद!Bihar News : लखीसराय में 25 बच्चों का निःशुल्क परीक्षण, 15 का होगा वाराणसी में ऑपरेशन!Bihar News : AL KAMDHENU GOLD का भव्य होली मिलन उत्सव, राजमिस्त्रियों व डीलरों की उमड़ी भीड़!Bihar News : लखीसराय में CBSE 10वीं आईटी व 12वीं एआई-पेंटिंग परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1393 उपस्थित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : सरकारी अस्पताल बना भरोसे का केंद्र, डॉ. फैसल अरशद ने बदली तस्वीर!
4 hours ago
Bihar News : समाहरणालय परिसर में होली मिलन समारोह, सौहार्द और समरसता का संदेश!
5 hours ago
Bihar News : सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, दर्शक मंत्रमुग्ध!
5 hours ago
Bihar News : स्कूल ऑफ साइंस एंड बायोजेनेसिस में होली मिलन सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन!
5 hours ago
Bihar News : होली पर्व को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!
20 hours ago
Advertisement

शेखपुरा में डीएम ने विभागीय कामों की समीक्षा की, दिए कई निर्देश

समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में सभी...

समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में सभी विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी प्रखंडों के प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

बैठक की शुरुआत डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत महादलित टोलों के लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित करने की समीक्षा से हुई। डीएम ने कहा कि 22 योजनाओं के तहत सभी योग्य लाभुकों को लाभ देना है। शिविर से पहले सर्वे कर आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करें। अगर सर्वे में योजना से आच्छादन संभव नहीं हो तो शिविर के दिन हर हाल में लाभ दिलाएं। नली-गली और पेयजल जैसी बड़ी योजनाओं को शिविर के बाद शीघ्र पूरा करें। महादलित टोलों में शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए डोर-टू-डोर कैंपेन चलाने का निर्देश दिया।

कृषि विभाग की समीक्षा में खरीफ और रबी के बीज व खाद वितरण की जांच वरीय पदाधिकारी से कराने का आदेश दिया गया। किसान सम्मान निधि योजना के लंबित आवेदनों की शीघ्र जांच कर निष्पादन करने को कहा गया।

सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि वे अपनी योजनाओं की जानकारी आमलोगों तक फेसबुक लाइव के माध्यम से पहुंचाएं। सभी अधिकारी और कर्मचारी फेसबुक लाइव से जुड़ें।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों का गुणवत्तापूर्ण निरीक्षण करने और शिक्षकों की शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय, पानी और बिजली जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने और जांच कराने का आदेश दिया गया।

लोक शिकायतों की सुनवाई में सक्षम प्राधिकारियों को स्वयं उपस्थित रहकर वादों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर जुर्माना लगाने का निर्देश भी दिया गया।

डीएम ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, वृद्धजन पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई पेंशन योजना, यूडीआईडी कार्ड, लेबर कार्ड जैसे कल्याणकारी योजनाओं के लंबित मामलों का समय पर निष्पादन करने को कहा। इसके लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया।

गर्मी में पेयजल समस्या को प्राथमिकता देने को कहा गया। सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी और नगर निकाय पदाधिकारियों को हर घर नल का जल योजना के साथ वैकल्पिक व्यवस्था से भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्याऊ लगाने का निर्देश दिया गया।

माननीय उच्च न्यायालय के सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी, एलपीए आदि मामलों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने को भी कहा गया।

सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन सुनवाई कर बड़े बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी समेत अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top