मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 जनवरी को समाप्त होने वाले खरमास के बाद बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा की तारीख अभी निश्चित नहीं की गई है। मुख्यमंत्री इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और लोगों से मिलकर सरकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं का फीडबैक लेंगे।
Bihar News : बिहार की महिलाओं के 10-10 हजार की योजना अचानक बंद! जानिए क्यों?
सूत्रों के अनुसार, उनकी यात्रा वाल्मीकि नगर से शुरू हो सकती है। इस दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों का जायजा लेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि योजनाओं का लाभ जनता तक सही तरीके से पहुंच रहा है। नीतीश कुमार के नाम पर यात्रा का एक लंबा रिकॉर्ड है। 2005 में उन्होंने पहली बार न्याय यात्रा निकाली थी और 2025 विधानसभा चुनाव से पहले प्रगति यात्रा पर राज्य भ्रमण किया था।
Bihar News : सुरक्षा या सियासत? ज्वेलरी शॉप में हिजाब-नकाब बैन पर क्यों मचा बवाल!
इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सरकारी सिस्टम की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करेंगे और जनता से सीधे संवाद के जरिए योजनाओं की वास्तविक स्थिति का पता लगाएंगे।






