शेखपुरा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए शेखपुरा से भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती के नेतृत्व में लगभग 1000 कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पार्टी के झंडों व नारों के साथ कार्यक्रम को लेकर जोश का माहौल बना रहा।
जिलाध्यक्ष रेशमा भारती ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति सम्मान और संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होकर पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक ताकत को प्रदर्शित करेंगे।
पटना रवाना होने के मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें उपाध्यक्ष कुणाल किशोर, पूर्व अध्यक्ष दारो बिन्द, निवर्तमान अध्यक्ष सुधीर प्रसाद, सत्यदेव यादव, पूर्व अध्यक्ष संजीत प्रभाकर, महामंत्री अरविन्द सिंह, कारु सिंह, रवि वर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार, रंजीत कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू सिंह, महामंत्री पूजा पटेल, महामंत्री शोभा सिंह और मंडल अध्यक्ष नीरू कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।