लखीसराय: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता निशांत कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला पदाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी है।
Bihar News : लखीसराय की बेटियां अब पटना में दिखा रही हैं अपना दम!
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि चानन एवं लखीसराय के ग्रामीण क्षेत्रों में सहायक अभियंता द्वारा छापेमारी के नाम पर अवैध उगाही की जा रही है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि ग्रामीणों को कथित रूप से प्रताड़ित किया जाता है तथा विरोध करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है।
Bihar News : ओम ध्वनि से गूंजा शहर, ब्रह्मा कुमारीज की शिव पालकी यात्रा ने दिया शांति का संदेश!
दीपक कुमार ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि कई मामलों में भोले-भाले ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है, जिससे वे मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से अब तक दर्ज मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, निर्दोष लोगों को राहत देने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है।
Bihar News : लखीसराय सदर अस्पताल में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम!
साथ ही, जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारी को छापेमारी कार्य से अलग रखने और आवश्यक होने पर वेतन स्थगन पर विचार करने का भी आग्रह किया गया है।
इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। मामला सामने आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
