11
BREAKING NEWS
मेडलों की बौछार से चमका बिहार, ईस्ट जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन!राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर लाल इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित!कर्मचारियों की मांग भी जरूरी, ग्राहकों की परेशानी भी नहीं—बैंक हड़ताल से पहले संवाद की अपील!सिवान में विवाहिता की शिकायत पर एफआईआर, दहेज प्रताड़ना के आरोप; आरोपी पक्ष ने बताया मनगढ़ंत!कटिहार में 12 साल की बच्ची पर केमिकल फेंकने का आरोप, एसिड अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी!पटना के बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, छह किशोर डूबे; एक की मौत, दो लापता!औरंगाबाद में करमा पूजा के बाद हादसा, पोखर में डूबीं चार युवतियां; एक की मौत, तीन बचीं!28 से 30 सितंबर बैंक हड़ताल, 26-27 की छुट्टी के बाद लगातार 5 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं!भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!
No menu items available
BREAKING
मेडलों की बौछार से चमका बिहार, ईस्ट जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन!राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर लाल इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित!कर्मचारियों की मांग भी जरूरी, ग्राहकों की परेशानी भी नहीं—बैंक हड़ताल से पहले संवाद की अपील!सिवान में विवाहिता की शिकायत पर एफआईआर, दहेज प्रताड़ना के आरोप; आरोपी पक्ष ने बताया मनगढ़ंत!कटिहार में 12 साल की बच्ची पर केमिकल फेंकने का आरोप, एसिड अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी!पटना के बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, छह किशोर डूबे; एक की मौत, दो लापता!औरंगाबाद में करमा पूजा के बाद हादसा, पोखर में डूबीं चार युवतियां; एक की मौत, तीन बचीं!28 से 30 सितंबर बैंक हड़ताल, 26-27 की छुट्टी के बाद लगातार 5 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं!भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मेडलों की बौछार से चमका बिहार, ईस्ट जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन!
31 minutes ago
राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर लाल इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित!
56 minutes ago
कर्मचारियों की मांग भी जरूरी, ग्राहकों की परेशानी भी नहीं—बैंक हड़ताल से पहले संवाद की अपील!
7 hours ago
सिवान में विवाहिता की शिकायत पर एफआईआर, दहेज प्रताड़ना के आरोप; आरोपी पक्ष ने बताया मनगढ़ंत!
7 hours ago
कटिहार में 12 साल की बच्ची पर केमिकल फेंकने का आरोप, एसिड अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी!
8 hours ago

Jharkhand: बिरसा मुंडा की विरासत को नमन, 10 हजार कलाकारों के साथ भव्य ‘जतरा’ की शुरुआत, मंत्री चमरा लिंडा ने दिखाई हरी झंडी!

रांची: झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को समर्पित भव्य ‘जतरा’ का...

रांची: झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को समर्पित भव्य ‘जतरा’ का रविवार को शानदार आगाज हुआ। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा ने बिरसा मुंडा स्मृति पार्क (बिरसा मुंडा कारा) जेल मोड़ से इस ऐतिहासिक जतरा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

परंपरा, संस्कृति और गौरव का संगम

यह भव्य जतरा जेल मोड़ से शुरू होकर करम टोली चौक, एसएसपी आवास होते हुए मोरहाबादी मैदान तक पहुंचेगी। पूरे मार्ग में झारखंड की जनजातीय संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिल रही है।

जतरा में राज्यभर से आए करीब 10 हजार कलाकार शामिल हुए हैं, जो संथाल, मुंडा, हो, उरांव, खड़िया और अन्य जनजातियों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण और ढोल-नगाड़ा, मांदर, बांसुरी जैसे वाद्ययंत्रों के साथ कलाकारों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।

झांकियों में दिखी बिरसा मुंडा की गाथा

जतरा में कुल 6 आकर्षक झांकियां भी शामिल की गई हैं, जिनमें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और आदिवासी अस्मिता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इन झांकियों ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

युवाओं को जड़ों से जोड़ने का माध्यम

इस मौके पर मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि ऐसे आयोजन आदिवासी युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी कलाकारों और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए जतरा की सफलता की कामना की।

बड़ी संख्या में उमड़े लोग

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिक, संस्कृति प्रेमी और अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने कलाकारों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की। यह आयोजन झारखंड की सांस्कृतिक एकता और गौरव का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ बना सहारा, भटके 14 वर्षीय बालक को RPF ने सुरक्षित CWC को सौंपा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top