क्राइमशेखपुरा
Trending

4 साल से फरार हत्यारोपी आयुष गिरफ्तार

बरबीघा शहर में स्कूल संचालिका राधिका सिंह के घर हथियारबंद डकैतों ने डकैती की थी। डकैतों ने उनके 17 साल के इकलौते बेटे हर्ष कुमार की हथौड़ी से हत्या कर दी थी। राधिका सिंह समेत परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

शेखपुरा पुलिस ने सोमवार शाम 4 साल से फरार चल रहे हत्यारोपी आयुष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आयुष नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के महरथ गांव का रहने वाला है। उसे रामपुर सिंडाय गांव के पास पशु हाट के नजदीक से पकड़ा गया। मिशन थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी कर यह गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घटना 18 जुलाई 2021 की है। उस रात बरबीघा शहर में स्कूल संचालिका राधिका सिंह के घर हथियारबंद डकैतों ने डकैती की थी। डकैतों ने उनके 17 साल के इकलौते बेटे हर्ष कुमार की हथौड़ी से हत्या कर दी थी। राधिका सिंह समेत परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

इस मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। तत्कालीन एसपी के प्रयास से छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वे सभी शेखपुरा जेल में बंद हैं। अब सातवां आरोपी आयुष भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!