24
BREAKING NEWS
कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा... अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!
No menu items available
BREAKING
कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा… अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!
2 hours ago
जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!
2 hours ago
दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!
2 hours ago
चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!
2 hours ago
पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!
2 hours ago

Bihar: सीतामढ़ी में एम्बुलेंस बनी शराब तस्करी का साधन, पुलिस ने ऐसे पकड़ा!

सीतामढ़ी: भारत-नेपाल सीमा से सटे सीतामढ़ी जिले के भिट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एम्बुलेंस की आड़ में चल रहे...

सीतामढ़ी: भारत-नेपाल सीमा से सटे सीतामढ़ी जिले के भिट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एम्बुलेंस की आड़ में चल रहे शराब तस्करी के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सायरन बजाती एक संदिग्ध एम्बुलेंस को रोककर तलाशी ली, जिसमें मरीज की जगह स्ट्रेचर पर भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 413.64 लीटर नेपाली शराब बरामद की और मौके से 24 वर्षीय बाबूलाल महतो को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद सीमावर्ती इलाके में सक्रिय तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान एम्बुलेंस के अंदर से 17.64 लीटर नेपाली विदेशी शराब और 396 लीटर नेपाली गौरव व्हिस्की बरामद हुई। कुल मिलाकर 413.64 लीटर शराब जब्त की गई।

तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की सुजुकी एम्बुलेंस (BR 1Q 9125) को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल नेटवर्क में होने की आशंका है।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि तस्कर पुलिस की नजरों से बचने के लिए एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवा का दुरुपयोग कर रहे थे। हालांकि भिट्ठा थाना पुलिस की सतर्कता से यह साजिश नाकाम हो गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप नेपाल से किस रास्ते लाई गई और इसे बिहार के किस इलाके में पहुंचाया जाना था। पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: सामियागढ़ थानाध्यक्ष रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top