6
BREAKING NEWS
सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!'मरा' हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!
3 hours ago
CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!
5 hours ago
आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!
5 hours ago
जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!
5 hours ago
‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!
5 hours ago

Bihar News : जर्जर थाना, खतरे में पुलिसकर्मी…सांप-बिच्छू के बीच ड्यूटी करने को मजबूर!

गोपालगंज: गोपालगंज जिले के उत्तर प्रदेश सीमा से सटे भोरे थाना की बदहाल स्थिति प्रशासनिक लापरवाही की बड़ी तस्वीर पेश...

गोपालगंज: गोपालगंज जिले के उत्तर प्रदेश सीमा से सटे भोरे थाना की बदहाल स्थिति प्रशासनिक लापरवाही की बड़ी तस्वीर पेश कर रही है। एक ओर जहां बिहार में सुशासन और विकास के दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर भोरे थाने का जर्जर भवन आज भी पुलिसकर्मियों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है।

संवाददाता कुमार प्रदीप की रिपोर्ट के अनुसार, वर्षों से इस थाने के भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन अब तक इसके नवीनीकरण या नए भवन निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सरकारें बदलती रहीं, लेकिन थाने की सूरत नहीं बदली।

हर पल हादसे का खतरा

थाना भवन इतना जर्जर हो चुका है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिसकर्मी हर दिन जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने को मजबूर हैं। दीवारों में दरारें, जर्जर छत और कमजोर संरचना लगातार खतरे की चेतावनी दे रही है।

बारिश में नारकीय हालात

बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। छत से पानी टपकने के कारण पुलिसकर्मियों को रात भर खड़े होकर समय बिताना पड़ता है। इससे न केवल उनकी दिनचर्या प्रभावित होती है, बल्कि उनके स्वास्थ्य और कार्यक्षमता पर भी असर पड़ता है।

सांप-बिच्छू का खतरा

थाना परिसर में जब्त वाहनों के बीच और आसपास झाड़ियों में अक्सर सांप और बिच्छू दिखाई देते हैं। इससे पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है।

लुप्त होता परिसर, बढ़ता खतरा

थाने के अंदर स्थित एक पुराना पोखरा अब झाड़ियों में पूरी तरह छिप चुका है। यह क्षेत्र मच्छरों और कीटाणुओं का अड्डा बन गया है, जिससे डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कई पुलिसकर्मी पहले ही बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।

अधूरा सपना ‘मॉडल थाना’ का

स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने कभी भोरे थाने को ‘मॉडल थाना’ के रूप में विकसित होते देखने का सपना देखा था। लेकिन पुलिस भवन निर्माण विभाग की कथित लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता के कारण यह सपना अधूरा ही रह गया।

जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग

भोरे थाना जैसे संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित महत्वपूर्ण थाने की यह हालत न केवल पुलिसकर्मियों के मनोबल को प्रभावित कर रही है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने राज्य सरकार और वरीय अधिकारियों से जल्द हस्तक्षेप कर नए भवन निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : NEET पेपर लीक बना भाजपा सरकार का “रोल मॉडल”, NSUI ने चलाया राष्ट्रव्यापी अभियान!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top