20
BREAKING NEWS
बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!
No menu items available
BREAKING
बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!
14 minutes ago
शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!
21 minutes ago
राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!
27 minutes ago
गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!
2 hours ago
समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!
2 hours ago

Bihar News : बेतिया में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, जयमाला से ठीक पहले दूल्हे की दर्दनाक मौत!

बेतिया: बिहार के बेतिया से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने शादी के जश्न को...

बेतिया: बिहार के बेतिया से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने शादी के जश्न को पल भर में चीख-पुकार में बदल दिया। मझौलिया प्रखंड के सरिसवा बाजार (भरवलिया वार्ड 6) के रहने वाले 25 वर्षीय शक्तिनाथ शर्मा की शादी पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा में तय हुई थी। राम-जानकी मंदिर में विवाह समारोह बड़े ही धूमधाम से चल रहा था। बारात आ चुकी थी, स्वागत का दौर खत्म हो चुका था और हर तरफ जयमाल की तैयारियां चल रही थीं।

इसी बीच दूल्हे शक्तिनाथ ने अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत की। शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य तकलीफ समझा, लेकिन देखते ही देखते उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। खुशियों के माहौल में अचानक अफरा-तफरी मच गई। घबराए परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए रक्सौल स्थित एसआरपी (SRP) अस्पताल लेकर भागे। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था; अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद शक्तिनाथ को मृत घोषित कर दिया और डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया।

जैसे ही दूल्हे की मौत की खबर विवाह स्थल पर पहुंची, वहां सन्नाटा पसर गया। जिस मंडप में कुछ देर पहले तक शादी के मंगल गीत गूंज रहे थे, वहां दोनों पक्षों के लोग फूट-फूटकर रोने लगे। शादी की रस्में अधूरी रह गईं और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। शुक्रवार सुबह जब शक्तिनाथ का शव उसके पैतृक गांव भरवलिया पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद हादसे ने दोनों परिवारों को ऐसा गहरा जख्म दिया है, जिसे वहां मौजूद हर आंख हमेशा याद रखेगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : राबड़ी आवास से उतर रहे CCTV… क्या खत्म हो गया एक बड़ा राजनीतिक अध्याय?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top