12
BREAKING NEWS
Bihar News : गोपालगंज में स्पीड ब्रेकर पर घात लगाकर हमला, चालक को गोली मार एक लाख की लूट!Bihar News : गोपालगंज में लौंडा डांसर की गोली मारकर हत्या, खुशियां मातम में बदलीं!Bihar News : सरकारी नौकरी का सपना… और फिर कैद, समस्तीपुर पुलिस ने बंधक बने 115 युवाओं को कराया मुक्त!Bihar News : कंधों पर सवार दूल्हा, कीचड़ में फंसी बारात, किशनगंज में ‘24 करोड़ का पुल’ बना मज़ाक!Jharkhand News : क्रॉस वोटिंग से महागठबंधन धराशायी, नाथवानी और बैजनाथ राम की जीत!UP News : 46°C की तपिश… और मानसून गायब! क्या बिगड़ने वाला है यूपी के हालात?Bihar News : एक झटके में 21 IAS इधर से उधर! पटना समेत 11 जिलों के DM बदले… और 10 साल बाद क्यों हटे आनंद किशोर? पूरी कहानी जानिए!Bihar News : तेजप्रताप पर गंभीर आरोप… साजिश या सच्चाई?Bihar News : पुलिस के नाम पर खेल रहा था खेल, एक गलती से चढ़ा हत्थे!Bihar News : खुलेआम वारदात, वायरल वीडियो… शेखपुरा में कौन सुरक्षित?Bihar News : राजगीर बना खेल क्रांति का केंद्र, पहली बार बिहार में स्पोर्ट्स साइंस वर्कशॉप, देशभर के एक्सपर्ट्स जुटे!Bihar News : अब कचरा नहीं बनेगा समस्या… जानिए क्या है नया मास्टर प्लान?Bihar News : अब गांव में ही मिलेगी डिग्री की पढ़ाई, सदायबीघा +2 स्कूल को कॉलेज बनाने की तैयारी!Jharkhand News : बीएफसीएल में हुआ ऐसा वर्कशॉप, जिसने बदल दी कर्मचारियों की सोच!Jharkhand News : दिव्यांग छात्रा को मिली नई उम्मीद, जनता दरबार में तत्काल मिला डिजिटल हियरिंग ऐड!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : गोपालगंज में स्पीड ब्रेकर पर घात लगाकर हमला, चालक को गोली मार एक लाख की लूट!Bihar News : गोपालगंज में लौंडा डांसर की गोली मारकर हत्या, खुशियां मातम में बदलीं!Bihar News : सरकारी नौकरी का सपना… और फिर कैद, समस्तीपुर पुलिस ने बंधक बने 115 युवाओं को कराया मुक्त!Bihar News : कंधों पर सवार दूल्हा, कीचड़ में फंसी बारात, किशनगंज में ‘24 करोड़ का पुल’ बना मज़ाक!Jharkhand News : क्रॉस वोटिंग से महागठबंधन धराशायी, नाथवानी और बैजनाथ राम की जीत!UP News : 46°C की तपिश… और मानसून गायब! क्या बिगड़ने वाला है यूपी के हालात?Bihar News : एक झटके में 21 IAS इधर से उधर! पटना समेत 11 जिलों के DM बदले… और 10 साल बाद क्यों हटे आनंद किशोर? पूरी कहानी जानिए!Bihar News : तेजप्रताप पर गंभीर आरोप… साजिश या सच्चाई?Bihar News : पुलिस के नाम पर खेल रहा था खेल, एक गलती से चढ़ा हत्थे!Bihar News : खुलेआम वारदात, वायरल वीडियो… शेखपुरा में कौन सुरक्षित?Bihar News : राजगीर बना खेल क्रांति का केंद्र, पहली बार बिहार में स्पोर्ट्स साइंस वर्कशॉप, देशभर के एक्सपर्ट्स जुटे!Bihar News : अब कचरा नहीं बनेगा समस्या… जानिए क्या है नया मास्टर प्लान?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : गोपालगंज में स्पीड ब्रेकर पर घात लगाकर हमला, चालक को गोली मार एक लाख की लूट!
17 minutes ago
Bihar News : गोपालगंज में लौंडा डांसर की गोली मारकर हत्या, खुशियां मातम में बदलीं!
24 minutes ago
Bihar News : सरकारी नौकरी का सपना… और फिर कैद, समस्तीपुर पुलिस ने बंधक बने 115 युवाओं को कराया मुक्त!
30 minutes ago
Bihar News : कंधों पर सवार दूल्हा, कीचड़ में फंसी बारात, किशनगंज में ‘24 करोड़ का पुल’ बना मज़ाक!
39 minutes ago
Jharkhand News : क्रॉस वोटिंग से महागठबंधन धराशायी, नाथवानी और बैजनाथ राम की जीत!
57 minutes ago
Advertisement

Bihar News : गोपालगंज में लौंडा डांसर की गोली मारकर हत्या, खुशियां मातम में बदलीं!

गोपालगंज (बिहार): बिहार के गोपालगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शादी समारोह के...

गोपालगंज (बिहार): बिहार के गोपालगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शादी समारोह के दौरान एक लौंडा डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव की है, जहां चल रहे नाच कार्यक्रम के बीच इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, पटोहवा गांव निवासी महेंद्र कुशवाहा के घर बेटी की शादी थी। बारात उत्तर प्रदेश से आई थी और मेहमानों के मनोरंजन के लिए ‘नाच ड्रामा पार्टी’ का आयोजन किया गया था। इसी दौरान यूपी के देवरिया जिले का रहने वाला 32 वर्षीय सोनू गोंड स्टेज पर परफॉर्म कर रहा था।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ बदमाशों की नजर सोनू पर पड़ी और वे उसे जबरन सुनसान जगह पर ले जाने लगे। सोनू ने इसका विरोध किया और खुद को छुड़ाने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर उसके पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

गंभीर रूप से घायल सोनू को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, सोनू पिछले सात साल से नाच पार्टियों में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। माता-पिता के निधन के बाद वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके पीछे तीन छोटे बच्चे और एक भाई हैं, जिनकी जिम्मेदारी उसी पर थी।

घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों और कलाकारों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि खुलेआम इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : कंधों पर सवार दूल्हा, कीचड़ में फंसी बारात, किशनगंज में ‘24 करोड़ का पुल’ बना मज़ाक!

कुमार प्रदीप गोपालगंज (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top