10
BREAKING NEWS
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक... शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!'एक बोरा चावल' यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
No menu items available
BREAKING
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक… शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!‘एक बोरा चावल’ यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
7 hours ago
नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!
7 hours ago
मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!
7 hours ago
टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!
8 hours ago
लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!
12 hours ago

Jharkhand News : हजारीबाग की छत पर उगा दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम, अनोखी पहल बनी चर्चा का विषय!

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग शहर से एक अनोखी और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। शहर के निवासी जयराम शर्मा ने...

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग शहर से एक अनोखी और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। शहर के निवासी जयराम शर्मा ने अपने घर की छत पर बने रूफ गार्डन में दुनिया के सबसे महंगे आमों में शामिल जापान के प्रसिद्ध मियाजाकी आम की सफल खेती कर सभी को चौंका दिया है।

जयराम शर्मा ने बताया कि उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व मियाजाकी आम का पौधा ऑनलाइन मंगवाकर अपने रूफ गार्डन में गमले में लगाया था। नियमित देखभाल, संतुलित खाद और उचित सिंचाई के चलते इस वर्ष पेड़ पर उच्च गुणवत्ता वाले आकर्षक फल आए हैं। पेड़ पर लगे लाल और बैंगनी रंग के आम लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं, जिससे यह पहल चर्चा का विषय बन गई है।

मियाजाकी आम मूल रूप से जापान के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है और इसे “ताई-नो-तामागो” यानी “सूरज का अंडा” कहा जाता है। यह आम पकने के बाद सामान्य आमों की तरह पीला नहीं होता, बल्कि गहरे लाल और बैंगनी रंग का दिखाई देता है। इसका औसत वजन लगभग 350 ग्राम होता है और यह सामान्य आमों की तुलना में अधिक मीठा माना जाता है।

इस आम में एंटीऑक्सीडेंट, फोलिक एसिड और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं, विशेषकर आंखों के लिए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 1.5 लाख से 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक बताई जाती है।

हालांकि जयराम शर्मा ने स्पष्ट किया कि वे इस आम को बेचने के बजाय अपने परिवार के साथ इसका स्वाद लेना पसंद करेंगे। उनकी इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों में भी नई तकनीक और नवाचार के जरिए बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि हजारीबाग की जलवायु और मिट्टी मियाजाकी जैसे उच्च मूल्य वाली फसलों के लिए अनुकूल हो सकती है। यदि किसान वैज्ञानिक तरीके से इसकी खेती अपनाएं, तो यह उनकी आय बढ़ाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand News : आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क और पुल से वंचित आरा गांव, बरसात में कट जाता है संपर्क!

शशांक शेखर, हजारीबाग.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top