18
BREAKING NEWS
राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!पितरों के मोक्ष की आस में सज उठा गया, शंखनाद के साथ शुरू हुआ पितृपक्ष मेला, सीएम ने किया उदघाटन!समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, 5 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!
5 minutes ago
गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!
1 hour ago
समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!
1 hour ago
युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!
3 hours ago
बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
3 hours ago

Bihar News : पंचायत चुनाव 2026 की उलटी गिनती शुरू! क्या इस बार प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल?

लखीसराय: बिहार में पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग बिहार...

लखीसराय: बिहार में पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग बिहार के आयुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ग्राम पंचायतों की जनसंख्या के प्रकाशन हेतु प्रपत्र-1 की तैयारी और उसके प्रकाशन से संबंधित दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जाएं और प्रपत्र-1 का प्रकाशन पूरी तरह पारदर्शी एवं त्रुटिरहित हो, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

साथ ही प्रपत्र-1 के प्रकाशन, आपत्तियों की प्राप्ति, उनके निष्पादन और अंतिम प्रकाशन की समय-सारिणी पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि आमजन समय पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकें। प्राप्त आपत्तियों का निपटान नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंडों में प्रपत्र-1 से संबंधित आंकड़ों की प्रविष्टि डिजिटल माध्यम से सुनिश्चित की जाए। किसी भी तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान करने को कहा गया और स्पष्ट किया गया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके अलावा पंचायत चुनाव से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम, बीएसडब्ल्यूएएन के माध्यम से समन्वय और विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर भी चर्चा की गई।

लखीसराय जिले से इस बैठक में जिला पदाधिकारी नीरज कुमार, अपर समाहर्ता शंभूनाथ, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी पम्मी रानी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अंत में सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए सभी कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा करें, ताकि पंचायत आम निर्वाचन 2026 का सफल और निष्पक्ष आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : सड़क पर मिला एडमिट कार्ड, आधार और प्रश्न पत्र… और फिर जो हुआ, वो दिल जीत लेगा!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top