लखीसराय: राज्यस्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में आज खेले गए तीसरे मुकाबले में बेगूसराय की टीम ने कटिहार को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही बेगूसराय की टीम पूरी तरह हावी नजर आई।
मैच के तीसरे ही मिनट में बेगूसराय को पेनल्टी मिली, जिसे जर्सी नंबर 7 की खिलाड़ी कौशिकी ने गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके तुरंत बाद पांचवें मिनट में कौशिकी ने दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। 11वें मिनट में जर्सी नंबर 6 गोल्डी कुमारी ने गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई।
बेगूसराय की आक्रामक खेल जारी रहा और 20वें मिनट में कौशिकी ने एक और गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। 35वें मिनट में जर्सी नंबर 10 सुरुचि कुमारी ने गोल दागकर मध्यांतर तक टीम को 5-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ में भी बेगूसराय का दबदबा बरकरार रहा। 38वें मिनट में कौशिकी ने अपना चौथा गोल कर टीम को 6-0 से आगे कर दिया। अंत में 60वें मिनट में जर्सी नंबर 12 अंजली ने गोल कर स्कोर 7-0 कर दिया और टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
इस मैच में जर्सी नंबर 7 कौशिकी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, जिन्होंने चार गोल दागे और उन्हें वूमेन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच के मुख्य रेफरी रज्जी अहमद थे, जबकि सहायक रेफरी के रूप में राम रक्षा यादव और दीपक कुमार ने अपनी भूमिका निभाई। फोर्थ ऑफिसियल के रूप में हर्षित आनंद मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़े: Bihar News : मुंगेर में घूसखोरी पर बड़ा एक्शन, प्रमंडलीय आयुक्त के पेशकार 1.70 लाख लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!
