35
BREAKING NEWS
Bihar: 1947 के जख्म, हाथों में मोमबत्ती और दिल में हिंदुस्तान; मधेपुरा में गूंजा एकता का संदेश!Jharkhand: बोकारो में बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई दहशत!Bihar: 11 लाख की कंपनी को 22,500 करोड़ निवेश के दावे पर तेजस्वी के सवाल, बिहार सरकार से मांगा जवाब!Bihar: 16 अगस्त को पटना में भूख हड़ताल पर बैठेंगे पप्पू यादव, छात्र आंदोलन और बढ़ते अपराध को बनाया मुद्दा!Bihar: पानी की मुख्य धारा में खड़े होकर ग्रामीणों ने निकाली तिरंगा यात्रा, बुनियादी सुविधाओं की उठाई मांग!Bihar: गोपालगंज में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, तिरंगे की शान में निकली भव्य यात्रा!Bihar: विभाजन की विभीषिका से सबक लेकर एकता और अखंडता का संकल्प, भाजपा ने मनाया स्मृति दिवस!Bihar: तिरंगे के सम्मान में गूंजा शेखपुरा, भारत माता के जयकारों से सराबोर हुआ शहर!Bihar: मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में शेखपुरा में कांग्रेस का विरोध मार्च!Bihar: मंत्री के गढ़ में ‘बेघर’ खाकी; टपकती छत, भीगती केस डायरी और खतरे के साये में ड्यूटी!Bihar: आज़ादी के जश्न से पहले मुजफ्फरपुर में अपराधियों की शामत, पुलिस ने 342 अपराधी को गिरफ्तार, मचा हड़कंप!Jharkhand: उफनती नदियां, बढ़ता खतरा, रामगढ़ प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट!Jharkhand: झारखंड के 9 पुलिस जांबाज़ों को राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति पदक से बढ़ा राज्य का गौरव!Bihar: झगड़ा शांत कराने गए जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या, भोजपुर में वार्ड सदस्य को मारी गोली!Jharkhand: JPSC घोटाले में CID के रडार पर 7 आरोपी, गिरफ्तारी के लिए झारखंडभर में ताबड़तोड़ छापेमारी!
No menu items available
BREAKING
Bihar: 1947 के जख्म, हाथों में मोमबत्ती और दिल में हिंदुस्तान; मधेपुरा में गूंजा एकता का संदेश!Jharkhand: बोकारो में बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई दहशत!Bihar: 11 लाख की कंपनी को 22,500 करोड़ निवेश के दावे पर तेजस्वी के सवाल, बिहार सरकार से मांगा जवाब!Bihar: 16 अगस्त को पटना में भूख हड़ताल पर बैठेंगे पप्पू यादव, छात्र आंदोलन और बढ़ते अपराध को बनाया मुद्दा!Bihar: पानी की मुख्य धारा में खड़े होकर ग्रामीणों ने निकाली तिरंगा यात्रा, बुनियादी सुविधाओं की उठाई मांग!Bihar: गोपालगंज में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, तिरंगे की शान में निकली भव्य यात्रा!Bihar: विभाजन की विभीषिका से सबक लेकर एकता और अखंडता का संकल्प, भाजपा ने मनाया स्मृति दिवस!Bihar: तिरंगे के सम्मान में गूंजा शेखपुरा, भारत माता के जयकारों से सराबोर हुआ शहर!Bihar: मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में शेखपुरा में कांग्रेस का विरोध मार्च!Bihar: मंत्री के गढ़ में ‘बेघर’ खाकी; टपकती छत, भीगती केस डायरी और खतरे के साये में ड्यूटी!Bihar: आज़ादी के जश्न से पहले मुजफ्फरपुर में अपराधियों की शामत, पुलिस ने 342 अपराधी को गिरफ्तार, मचा हड़कंप!Jharkhand: उफनती नदियां, बढ़ता खतरा, रामगढ़ प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: 1947 के जख्म, हाथों में मोमबत्ती और दिल में हिंदुस्तान; मधेपुरा में गूंजा एकता का संदेश!
12 minutes ago
Jharkhand: बोकारो में बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई दहशत!
17 minutes ago
Bihar: 11 लाख की कंपनी को 22,500 करोड़ निवेश के दावे पर तेजस्वी के सवाल, बिहार सरकार से मांगा जवाब!
24 minutes ago
Bihar: 16 अगस्त को पटना में भूख हड़ताल पर बैठेंगे पप्पू यादव, छात्र आंदोलन और बढ़ते अपराध को बनाया मुद्दा!
31 minutes ago
Bihar: पानी की मुख्य धारा में खड़े होकर ग्रामीणों ने निकाली तिरंगा यात्रा, बुनियादी सुविधाओं की उठाई मांग!
34 minutes ago

Bihar: विभाजन की विभीषिका से सबक लेकर एकता और अखंडता का संकल्प, भाजपा ने मनाया स्मृति दिवस!

शेखपुरा: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर...

शेखपुरा: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के विभाजन के दौरान हुई दर्दनाक घटनाओं और लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि विभाजन की त्रासदी भारतीय इतिहास का ऐसा अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी बलराम मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती ने की। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों तथा विस्थापन का दर्द सहने वाले परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्य अतिथि बलराम मंडल ने कहा कि विभाजन की विभीषिका हमें देश की एकता और अखंडता को हर हाल में मजबूत बनाए रखने की सीख देती है। उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारा, सद्भाव और आपसी विश्वास बनाए रखना समय की आवश्यकता है। इतिहास से सबक लेकर भविष्य में ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति रोकना ही इस स्मृति दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती ने कहा कि देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने अपने परिजनों को खोया और विस्थापन का दर्द सहा। नई पीढ़ी को उस इतिहास से अवगत कराना आवश्यक है ताकि वे राष्ट्र की एकता के महत्व को समझ सकें।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कुणाल किशोर, वरुण सिंह, वंदना देवी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, उषा सिंह, रूपा बरनवाल, पूजा पटेल, जिला मंत्री रणजीत सिंह, पवन कुमार, श्रवण पांडे, सुदामा चंद्रवंशी, नीरू यादव, महेश राम, कुबेर कश्यप और अजय यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: तिरंगे के सम्मान में गूंजा शेखपुरा, भारत माता के जयकारों से सराबोर हुआ शहर!



Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top