13
BREAKING NEWS
Jharkhand: धनबाद कोयला माफिया पर सीधा वार, अमित शाह का जीरो कोल लीकेज प्लान लागू!Jharkhand: अब घंटों नहीं… सिर्फ 2 से 5 मिनट में बाबा के दर्शन!Jharkhand: वोटर फॉर्म भरते समय ये गलती मत करना… वरना नाम कट सकता है!Jharkhand: ओडिशा एनकाउंटर में झारखंड का कुख्यात चोर नफीस ढेर!Jharkhand: रांची RSS कार्यालय हमला बना बड़ा आतंकी नेटवर्क केस! NIA जांच में पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन का खुलासा!Jharkhand: गैंग का खेल खत्म या नया अध्याय शुरू? रामगढ़ एनकाउंटर से सनसनी!Bihar: दलालों पर वार या गरीबों पर प्रहार? बिहार में जमीन बैन से मचा बवाल!Bihar: नाम बदलकर विकास का ढोंग? बिहार में 5 शहरों के नाम बदलने की बहस पर सरकार घिरी!Jharkhand: झारखंड में निवेश की बड़ी तैयारी, नई औद्योगिक नीति का ड्राफ्ट जारी, दिल्ली में होगा अहम सम्मेलन!Jharkhand: झारखण्ड का डिजिटल शंखनाद, दिल्ली में सीएम हेमन्त सोरेन पेश करेंगे AI आधारित विकास का मास्टर प्लान!Bihar: कोसी का कहर, 6 घर समाए नदी में… बिहार में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बदला मौसम!Bihar: पटना में जश्न… और तेजस्वी विदेश में, लालू का BJP पर वार—RJD सत्ता नहीं, संघर्ष की पहचान!Bihar: जहां 30 साल से BJP अजेय… वहीं PK ने ठोक दी दावेदारी! क्या बांकीपुर में होगा बड़ा उलटफेर?Bihar: 120 की रफ्तार ने छीनी खुशियां: मनाली ट्रिप से लौट रहे पति-पत्नी समेत 3 की दर्दनाक मौत, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे!Jharkhand: मजदूर से घूस लेते मुखिया का वीडियो वायरल… प्रशासन ने छीने सभी अधिकार, मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: धनबाद कोयला माफिया पर सीधा वार, अमित शाह का जीरो कोल लीकेज प्लान लागू!Jharkhand: अब घंटों नहीं… सिर्फ 2 से 5 मिनट में बाबा के दर्शन!Jharkhand: वोटर फॉर्म भरते समय ये गलती मत करना… वरना नाम कट सकता है!Jharkhand: ओडिशा एनकाउंटर में झारखंड का कुख्यात चोर नफीस ढेर!Jharkhand: रांची RSS कार्यालय हमला बना बड़ा आतंकी नेटवर्क केस! NIA जांच में पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन का खुलासा!Jharkhand: गैंग का खेल खत्म या नया अध्याय शुरू? रामगढ़ एनकाउंटर से सनसनी!Bihar: दलालों पर वार या गरीबों पर प्रहार? बिहार में जमीन बैन से मचा बवाल!Bihar: नाम बदलकर विकास का ढोंग? बिहार में 5 शहरों के नाम बदलने की बहस पर सरकार घिरी!Jharkhand: झारखंड में निवेश की बड़ी तैयारी, नई औद्योगिक नीति का ड्राफ्ट जारी, दिल्ली में होगा अहम सम्मेलन!Jharkhand: झारखण्ड का डिजिटल शंखनाद, दिल्ली में सीएम हेमन्त सोरेन पेश करेंगे AI आधारित विकास का मास्टर प्लान!Bihar: कोसी का कहर, 6 घर समाए नदी में… बिहार में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बदला मौसम!Bihar: पटना में जश्न… और तेजस्वी विदेश में, लालू का BJP पर वार—RJD सत्ता नहीं, संघर्ष की पहचान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: धनबाद कोयला माफिया पर सीधा वार, अमित शाह का जीरो कोल लीकेज प्लान लागू!
3 hours ago
Jharkhand: अब घंटों नहीं… सिर्फ 2 से 5 मिनट में बाबा के दर्शन!
3 hours ago
Jharkhand: वोटर फॉर्म भरते समय ये गलती मत करना… वरना नाम कट सकता है!
3 hours ago
Jharkhand: ओडिशा एनकाउंटर में झारखंड का कुख्यात चोर नफीस ढेर!
4 hours ago
Jharkhand: रांची RSS कार्यालय हमला बना बड़ा आतंकी नेटवर्क केस! NIA जांच में पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन का खुलासा!
4 hours ago

Bihar News : लखीसराय में हीट वेव को लेकर अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी!

लखीसराय। बढ़ती गर्मी और संभावित लू (हीट वेव) को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा के लिए व्यापक...

लखीसराय। बढ़ती गर्मी और संभावित लू (हीट वेव) को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने लोगों से सतर्क रहने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

प्रशासन के अनुसार, दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को ढककर निकलें, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस या नींबू पानी का सेवन करते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उन्हें धूप से दूर, ठंडे और हवादार स्थान पर रखने को कहा गया है। वहीं किसानों और श्रमिकों को सुबह और शाम के समय काम करने तथा बीच-बीच में आराम करने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने बताया कि चक्कर आना, तेज बुखार, सिर दर्द, उल्टी या कमजोरी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। प्राथमिक उपचार के तौर पर प्रभावित व्यक्ति को छायादार स्थान पर लिटाकर ठंडा पानी पिलाने और शरीर को ठंडा रखने की सलाह दी गई है।

इसके साथ ही बस स्टैंड, बाजार और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों को लू से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहेंगी, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की है। खाना बनाते समय सतर्क रहने, गैस सिलेंडर का उपयोग करने के बाद नॉब बंद करने, बिजली के तारों की नियमित जांच करने और घर में पानी व बालू की व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है।

साथ ही यह भी कहा गया है कि ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित रखें, बच्चों को आग से दूर रखें और किसी भी आगजनी की स्थिति में तुरंत दमकल विभाग को सूचना दें।

प्रशासन का कहना है कि सावधानी और जागरूकता ही गर्मी और आग जैसी आपदाओं से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : पश्चिम एशिया संकट के बीच लखीसराय अलर्ट, LPG सप्लाई पर कड़ी निगरानी!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

चंदन कुमार

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top