12
BREAKING NEWS
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!35 ‘जीविका दीदियों’ ने सीखा कमाई का हुनर, अब डेयरी और वर्मी कंपोस्ट से बनाएंगी अपनी पहचान!आटा-कंबल के नीचे छिपा था ‘शराब का तहखाना’, सीवान में 13.50 लाख की खेप बरामद!किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!
No menu items available
BREAKING
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!
7 hours ago
115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!
7 hours ago
नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!
8 hours ago
बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!
8 hours ago
रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!
8 hours ago

Bihar News : एक तरफ ग्रैंडमास्टर, दूसरी तरफ 6 साल का खिलाड़ी—बिहार शतरंज में दिखा गजब मुकाबला!

पटना: कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता अब अपने निर्णायक दौर में...

पटना: कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, बिहार सरकार एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के आठवें चक्र के बाद मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

आठ राउंड की समाप्ति के बाद पीटर क्रियाकोव साढ़े सात अंकों के साथ अकेले शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि सात अंकों के साथ पांच खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज हैं, जिससे खिताब की लड़ाई और भी दिलचस्प हो गई है।

आठवें चक्र में शीर्ष बोर्ड पर पीटर क्रियाकोव और परमब्रता सरकार के बीच निम्जो इंडियन डिफेंस में मुकाबला खेला गया, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ओपनिंग में हल्की चूक के बाद पीटर ने स्थिति को भांपते हुए ड्रॉ स्वीकार कर लिया।

दूसरे बोर्ड पर आलेख्य मुखोपाध्याय और आशुतोष कुमार के बीच कैरो-कैन डिफेंस में लंबी जंग देखने को मिली, जो 70 चालों के बाद ड्रॉ रही। अंत के खेल में आलेख्य के पास मंत्री (क्वीन) होने के बावजूद आशुतोष के मजबूत प्यादों ने बाजी को संतुलित रखा।

तीसरे बोर्ड पर महाराष्ट्र के इंद्रजीत महिंद्रकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार के शुभम कुमार को 28 चालों में हराकर सात अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर जगह बना ली।

चौथे बोर्ड पर पीयूष कुमार और अभ्रोज्योति नाथ के बीच इटालियन ओपनिंग में खेला गया मुकाबला 60 चालों के बाद अनिर्णीत रहा।

पांचवें बोर्ड पर नेपाल के राष्ट्रीय चैंपियन रुपेश जायसवाल ने अपने हमवतन शैलेन्द्र न्यूपाने को सिसिलियन डिफेंस में 65 चालों की मैराथन बाजी में हराकर सात अंकों के साथ दूसरे स्थान की दौड़ में खुद को बनाए रखा।

अन्य मुकाबलों में भी कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया, जिससे अंक तालिका में कड़ा मुकाबला बना हुआ है। पृथ्वी शर्मा, सुन्दरम कुमार जैसे खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर शीर्ष समूह में अपनी दावेदारी मजबूत की है, जबकि कई मुकाबले ड्रॉ रहने से स्थिति और रोमांचक बनी हुई है।

इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात सहरसा के मात्र छह वर्षीय खिलाड़ी रुद्र प्रताप का प्रदर्शन रहा, जिन्होंने जिम्बाब्वे के इंटरनेशनल मास्टर मोमंबे कुदाजनई को ड्रॉ पर रोककर सभी को चौंका दिया। रुद्र ने बेहद आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए अंत के खेल में अपने प्रतिद्वंदी को बराबरी पर रोक दिया, जो बिहार की उभरती प्रतिभा का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

इसके साथ ही प्रतियोगिता में एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला, जहां लखीसराय के कमल किशोर सिंह, उनकी पुत्री सुष्मिता कुमारी, और उनके नाती-नतिनी वैभव आनंद एवं वैष्णवी एक ही टूर्नामेंट में भाग लेते नजर आए। यह दृश्य खेल के प्रति पीढ़ियों के जुड़ाव का अनूठा उदाहरण बन गया है।

अब प्रतियोगिता का अंतिम चक्र रविवार सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा, जिसके बाद दोपहर चार बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। इस समारोह में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि खेल मंत्री श्रेयसी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।

कुल मिलाकर, बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता इस बार न सिर्फ बड़े खिलाड़ियों के प्रदर्शन के लिए, बल्कि उभरती प्रतिभाओं और अनोखे किस्सों के लिए भी यादगार बनती जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : देश-विदेश के खिलाड़ी आमने-सामने… पटना बना शतरंज का रणभूमि!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top