22
BREAKING NEWS
Jharkhand: झारखंड में आसान होगी टैक्स व्यवस्था, GST कानून में बड़े बदलाव की तैयारी!Bihar: तेजप्रताप यादव पर FIR का शिकंजा, हत्या के प्रयास समेत 12 धाराओं में केस; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए!Bihar: बिहार के Gen-Z की पसंद राहुल गांधी? पटना के छात्रों ने कहा- आने वाले चुनाव में दिखाएंगे वोट की ताकत!Jharkhand: तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, झारखंड राजद ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना!Jharkhand: पलामू में पुलिस ने डेढ़ करोड़ के गांजे की खेप पकड़ी; ट्रक के तहखाने में छिपाकर हो रही थी तस्करी!Jharkhand: मस्कट से मेडल जीतकर लौटीं झारखंड की बेटियां-बेटे, रांची एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत!Jharkhand: अब बिना धक्का-मुक्की बाबा के दर्शन, देवघर में तैयार नया फुट ओवरब्रिज!Jharkhand: सिमडेगा में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, लाखों के जेवरात-नकदी संग दो गिरफ्तार!Bihar: बिहार विधानसभा में अपनी ही सरकार पर बरसे NDA विधायक, सवालों से घिरी सम्राट सरकार!Bihar: बिहार के 123 तैराकों ने दिखाया दम, राजगीर ट्रायल से राष्ट्रीय टीम की राह तय!Bihar: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियाई खिताब, बिहार के सावन कुमार बने जीत के हीरो!Bihar: शेखपुरा में खुला शुभ मंगलम ज्वेलर्स का नया प्रतिष्ठान, शुद्धता और आकर्षक डिजाइन के साथ ग्राहकों को मिलेगी बेहतर खरीदारी की सुविधा!Bihar: 2032 ओलंपिक के लिए बिहार का बड़ा दांव, गांव-गांव से खोजी जाएंगी भविष्य की खेल प्रतिभाएं!Bihar: मंदिर से मां काली की प्रतिमा चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; जमीन विवाद से जुड़ा एंगल सामने आया!Bihar: रोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाशों ने 10 लाख के गहने उड़ाए!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: झारखंड में आसान होगी टैक्स व्यवस्था, GST कानून में बड़े बदलाव की तैयारी!Bihar: तेजप्रताप यादव पर FIR का शिकंजा, हत्या के प्रयास समेत 12 धाराओं में केस; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए!Bihar: बिहार के Gen-Z की पसंद राहुल गांधी? पटना के छात्रों ने कहा- आने वाले चुनाव में दिखाएंगे वोट की ताकत!Jharkhand: तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, झारखंड राजद ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना!Jharkhand: पलामू में पुलिस ने डेढ़ करोड़ के गांजे की खेप पकड़ी; ट्रक के तहखाने में छिपाकर हो रही थी तस्करी!Jharkhand: मस्कट से मेडल जीतकर लौटीं झारखंड की बेटियां-बेटे, रांची एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत!Jharkhand: अब बिना धक्का-मुक्की बाबा के दर्शन, देवघर में तैयार नया फुट ओवरब्रिज!Jharkhand: सिमडेगा में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, लाखों के जेवरात-नकदी संग दो गिरफ्तार!Bihar: बिहार विधानसभा में अपनी ही सरकार पर बरसे NDA विधायक, सवालों से घिरी सम्राट सरकार!Bihar: बिहार के 123 तैराकों ने दिखाया दम, राजगीर ट्रायल से राष्ट्रीय टीम की राह तय!Bihar: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियाई खिताब, बिहार के सावन कुमार बने जीत के हीरो!Bihar: शेखपुरा में खुला शुभ मंगलम ज्वेलर्स का नया प्रतिष्ठान, शुद्धता और आकर्षक डिजाइन के साथ ग्राहकों को मिलेगी बेहतर खरीदारी की सुविधा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: झारखंड में आसान होगी टैक्स व्यवस्था, GST कानून में बड़े बदलाव की तैयारी!
9 minutes ago
Bihar: तेजप्रताप यादव पर FIR का शिकंजा, हत्या के प्रयास समेत 12 धाराओं में केस; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए!
14 minutes ago
Bihar: बिहार के Gen-Z की पसंद राहुल गांधी? पटना के छात्रों ने कहा- आने वाले चुनाव में दिखाएंगे वोट की ताकत!
22 minutes ago
Jharkhand: तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, झारखंड राजद ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना!
43 minutes ago
Jharkhand: पलामू में पुलिस ने डेढ़ करोड़ के गांजे की खेप पकड़ी; ट्रक के तहखाने में छिपाकर हो रही थी तस्करी!
51 minutes ago

Bihar News : जब मैं 5 बार सांसद बना, तब आप पैदा लिए थे? संसद में पप्पू यादव–गिरिराज सिंह के बीच तीखी नोकझोंक!

पटना: संसद में बिहार के दो सांसद पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच बुधवार को तीखी बहस देखने को...

पटना: संसद में बिहार के दो सांसद पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच बुधवार को तीखी बहस देखने को मिली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान दोनों नेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग हुई।

दरअसल, जब पप्पू यादव सदन में बोल रहे थे तभी गिरिराज सिंह ने उन्हें टोक दिया। इस पर पप्पू यादव भड़क गए और उन्होंने केंद्रीय मंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “जब मैं पांच बार सांसद बन चुका था, तब ये पैदा लिए थे।” उनके इस बयान के बाद सदन में कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया।

पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि अगर दम है तो निर्दलीय चुनाव लड़कर जीतकर जीतकर संसद में आइए, तब असली ताकत का पता चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई लोग दल के नाम पर चुनाव जीत जाते हैं, लेकिन निर्दलीय जीतना आसान नहीं होता।

सदन में बोलते हुए पप्पू यादव ने अपने राजनीतिक जीवन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 1990 से 2026 तक करीब 31 वर्षों से वह संसदीय राजनीति में सक्रिय हैं और इस दौरान कई लोकसभा अध्यक्षों के साथ संवाद करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव किसी व्यक्ति के खिलाफ सहमति या असहमति का प्रश्न नहीं है, बल्कि यह देश के 145 करोड़ लोगों के संघर्ष की आवाज का सवाल है। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए कहा कि वे भी उन्हें राजनीतिक रूप से संरक्षण देते थे।

बहस के दौरान जब गिरिराज सिंह ने पूछा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह कहां थे, तो पप्पू यादव ने जवाब दिया कि वह उस समय मंत्रिपरिषद का हिस्सा थे। उन्होंने यह भी कहा कि “ये लोग मेरे घर पर आकर भूंजा खाते थे।” इस बयान के बाद सदन में कुछ देर के लिए शोर-शराबा बढ़ गया।

स्थिति बिगड़ती देख पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने बीच-बचाव किया और दोनों नेताओं को शांत कराया। उन्होंने पप्पू यादव से कहा कि वे अविश्वास प्रस्ताव पर ही अपनी बात रखें।

बता दें कि पप्पू यादव 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीतकर संसद पहुंचे हैं। वहीं गिरिराज सिंह बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं और केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। बिहार की राजनीति में दोनों नेताओं के बीच पहले भी कई मुद्दों पर जुबानी टकराव देखने को मिल चुका है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बरबीघा को कब मिलेगा हक? सीएम की यात्रा से पहले खुला पत्र, वादों की याद दिलाकर सरकार पर हमला!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top