लखीसराय में इस वर्ष होली का उत्सव साहित्य, व्यंग्य और सांस्कृतिक उल्लास के अनोखे संगम के रूप में मनाया गया। नया बाजार धर्मशाला में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (लखीसराय जिला इकाई) के तत्वावधान में हास्य-व्यंग्य होली विशेषांक “रंगोर” के 26वें संस्करण का भव्य लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही सार्वजनिक होली मिलन समारोह और बहुचर्चित महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ।

Bihar News : वेद अस्पताल में होली पर सेवा और संवेदनाओं का अद्भुत संगम!
वरिष्ठ पत्रकार रंजीत कुमार सम्राट द्वारा संपादित “रंगोर” पुस्तिका का लोकार्पण मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र कुमार, सूर्यगढ़ा के विधायक रामानंद मंडल, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, लखीसराय नगर परिषद के सभापति अरविंद पासवान, पूर्व विधायक फुलेना सिंह, प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र आर्य, डॉ. ओम प्रकाश (चेयरमैन, वेद ग्रुप), वरिष्ठ पत्रकार डॉ. लक्ष्मी प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Bihar News : सरकारी अस्पताल बना भरोसे का केंद्र, डॉ. फैसल अरशद ने बदली तस्वीर!
कार्यक्रम में नेशनल चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, महासचिव रामगोपाल ड्रोलिया, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद साव, चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सहित कई सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Bihar News : समाहरणालय परिसर में होली मिलन समारोह, सौहार्द और समरसता का संदेश!
अपने संबोधन में जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र कुमार ने कहा कि होली सांस्कृतिक गरिमा, पारस्परिक सहयोग और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। “रंगोर” जैसा हास्य-व्यंग्य विशेषांक समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है और भारतीय संस्कृति, सभ्यता एवं संस्कारों को सहेजने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जिलेवासियों से शांति, एकता और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार के प्रसिद्ध लोकगायक नवल भारती, पवन बिहारी एवं सरगम सम्राट ने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। “केकरे हाथे कनक पिचकारी” और “अवध में होली खेलैं रघुवीरा” जैसे गीतों पर उपस्थित जनसमूह झूम उठा। ढोल, तबला और डीजे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ता रहा और पूरा परिसर फगुनी मस्ती में डूब गया।

हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन में दशरथ महतो, प्रो. शिवशंकर मिश्र, राजेश्वरी सिंह, रोहित कुमार, भगवान राही, भोला पंडित, देवेंद्र आजाद, जीवन पासवान, कृष्णदेव यादव और सुकदेव मोदी ने अपनी रचनाओं से लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम की अंतिम और सबसे आकर्षक कड़ी रही महामूर्ख सम्मेलन, जिसमें मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को प्रतीकात्मक उपाधियों—लंठाधिराज, महामूर्खाधिराज, मूर्खापति, मूर्खानंद—से विभूषित कर सिन्दूर, टिकुली, चूड़ी, लहठी और आईना भेंट किया गया। “बुरा न मानो होली है” के उद्घोष के साथ माहौल हंसी और उमंग से गूंज उठा।

National News : बरसाना में लट्ठमार होली: सखियों के लट्ठ, हुरियारों की ढाल और प्रेम की परंपरा!
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखीसराय जिला इकाई के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार ने की। मंच संचालन कवि दशरथ, उद्घोषक ओमप्रकाश स्नेही और मनोज मेहता ने संयुक्त रूप से किया।

Bihar News : ‘हाथी बनाम बंदर’ विधानसभा से सोशल मीडिया तक, शब्दों की जंग तेज!
सैकड़ों की संख्या में प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, साहित्यकार, कवि, पत्रकार, व्यवसायी और आमजन इस होली मिलन समारोह में शामिल हुए। “रंगोर” का 26वां संस्करण एक बार फिर साबित कर गया कि लखीसराय में होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि साहित्य, संस्कृति और हास्य-व्यंग्य का भी उत्सव है।
