30
BREAKING NEWS
Bihar: देवघर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो देखिए रेलवे का सावन स्पेशल प्लान… 12 जोड़ी ट्रेनें करेंगी सफर आसान!Bihar: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव, वकील ने गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल!Bihar: पटना सियासी संग्राम: कृष्णा अल्लावरु समेत 12 कांग्रेसियों पर FIR, कांग्रेस ने लगाया पुलिस पर पक्षपात का आरोप!Bihar: शहीदों की याद में लखीसराय DAV ने रोपा सम्मान का पौधा, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा!Bihar: लखीसराय में श्रावणी मेला से लेकर सुरक्षा और राशन व्यवस्था तक प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कई निर्देश!Bihar: ‘लाल गाड़ी’ पहुंची तो खुला टिकट का खेल, तारेगना में 252 यात्रियों पर कार्रवाई!Bihar: मगरमच्छ के डर के बीच ग्रामीणों का हौसला, प्रशासन का इंतजार छोड़ खुद बना डाला 50 फीट का बांस पुल!Bihar: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर डर का खेल, मंत्री पुत्र से ₹50 लाख मांगने वाला गिरफ्तार!National News: बोलबम यात्रा पर विवाद से भड़की हिंसा, नेपाल में पुलिस फायरिंग में युवक की मौत; भारत सीमा पर SSB और बिहार पुलिस अलर्ट!Jharkhand: नकली दवा, मिलावटी खाद्य पदार्थ, अवैध शराब और बाल श्रम पर उपायुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश!Jharkhand: रामगढ़ की सड़कों पर अब नहीं चलेगी मनमानी, जाम और हादसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान!Jharkhand: रामगढ़ में बेटियों के जन्म पर खुशियों की सौगात, नवजात बच्चियों की माताओं को मिला ‘सम्मान किट’!Bihar: क्या राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की थी बड़ी साजिश? ट्रेन के आगे अचानक आ गई पानी की टंकी, फिर जो हुआ… होश उड़ा देगा!Jharkhand: 4 KM की ‘खाट यात्रा’ ने खोली व्यवस्था की पोल, सड़क के इंतजार में पूरा गांव!Bihar: CJM कोर्ट में पैरवी करने पहुंचे 2 अधिवक्ता गिरफ्तार, शराब पीने का आरोप!
No menu items available
BREAKING
Bihar: देवघर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो देखिए रेलवे का सावन स्पेशल प्लान… 12 जोड़ी ट्रेनें करेंगी सफर आसान!Bihar: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव, वकील ने गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल!Bihar: पटना सियासी संग्राम: कृष्णा अल्लावरु समेत 12 कांग्रेसियों पर FIR, कांग्रेस ने लगाया पुलिस पर पक्षपात का आरोप!Bihar: शहीदों की याद में लखीसराय DAV ने रोपा सम्मान का पौधा, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा!Bihar: लखीसराय में श्रावणी मेला से लेकर सुरक्षा और राशन व्यवस्था तक प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कई निर्देश!Bihar: ‘लाल गाड़ी’ पहुंची तो खुला टिकट का खेल, तारेगना में 252 यात्रियों पर कार्रवाई!Bihar: मगरमच्छ के डर के बीच ग्रामीणों का हौसला, प्रशासन का इंतजार छोड़ खुद बना डाला 50 फीट का बांस पुल!Bihar: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर डर का खेल, मंत्री पुत्र से ₹50 लाख मांगने वाला गिरफ्तार!National News: बोलबम यात्रा पर विवाद से भड़की हिंसा, नेपाल में पुलिस फायरिंग में युवक की मौत; भारत सीमा पर SSB और बिहार पुलिस अलर्ट!Jharkhand: नकली दवा, मिलावटी खाद्य पदार्थ, अवैध शराब और बाल श्रम पर उपायुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश!Jharkhand: रामगढ़ की सड़कों पर अब नहीं चलेगी मनमानी, जाम और हादसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान!Jharkhand: रामगढ़ में बेटियों के जन्म पर खुशियों की सौगात, नवजात बच्चियों की माताओं को मिला ‘सम्मान किट’!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: देवघर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो देखिए रेलवे का सावन स्पेशल प्लान… 12 जोड़ी ट्रेनें करेंगी सफर आसान!
6 minutes ago
Bihar: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव, वकील ने गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल!
12 minutes ago
Bihar: पटना सियासी संग्राम: कृष्णा अल्लावरु समेत 12 कांग्रेसियों पर FIR, कांग्रेस ने लगाया पुलिस पर पक्षपात का आरोप!
17 minutes ago
Bihar: शहीदों की याद में लखीसराय DAV ने रोपा सम्मान का पौधा, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा!
23 minutes ago
Bihar: लखीसराय में श्रावणी मेला से लेकर सुरक्षा और राशन व्यवस्था तक प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कई निर्देश!
29 minutes ago

नीतीश ही कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा के असली वारिस: चंद्रवंशी

लखीसराय. जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले बिहार के इकलौते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। वे अतिपिछड़ों के...

लखीसराय. जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले बिहार के इकलौते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। वे अतिपिछड़ों के सच्चे मसीहा हैं। यह बात जदयू के प्रदेश अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कही। वे कर्पूरी रथयात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लखीसराय पहुंचे थे। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या दो, इंगलिश मुहल्ला स्थित सामुदायिक सह विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया।

पूर्व सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार में विकास की कई योजनाएं लागू की हैं। स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा, बिजली, पेयजल और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। इससे राज्य की दिशा और दशा बदली है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में अतिपिछड़ों को आरक्षण, बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर 50 हजार और यूपीएससी पीटी पास करने पर एक लाख रुपये की सहायता जैसी योजनाएं जमीन पर उतारी गई हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष और नगर परिषद उप मुख्य पार्षद शिवशंकर राम ने की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा बनाए गए आरक्षण रोस्टर की वजह से वे आज उप मुख्य पार्षद हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

इससे पहले अतिथियों का स्वागत चादर ओढ़ाकर और बुके भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सत्यनारायण महतो, उपाध्यक्ष विमल कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो, सूर्यगढ़ा प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार, शंकर ठाकुर, राम प्रसाद, राहुल कुमार, देवकीनंदन महतो, विजय मंडल, अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता मदन कुमार, जदयू नेता अमरजीत देवगन, वार्ड पार्षद पार्वती देवी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।

कार्यक्रम में वर्ष 2025 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा में अव्वल आए छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में हिमांशु, रौशन, सन्नी, कर्मराज, नीतीश, सचिन, प्रेमचंद्र, गुलशन, मुस्कान कुमारी, फलक, जुली, अनुपम सहित दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल थे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top