क्राइम
Trending
पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली
सुरेंद्र यादव ने अपनी 50 साल की पत्नी दया देवी को गोली मार दी। गोली महिला के कंठ के पास लगी। घटना के बाद आरोपी पति और अन्य लोग घर से फरार हो गए।

शेखपुरा के। बेनीगंज गांव में सोमवार देर शाम पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सुरेंद्र यादव ने अपनी 50 साल की पत्नी दया देवी को गोली मार दी। गोली महिला के कंठ के पास लगी। घटना के बाद आरोपी पति और अन्य लोग घर से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।
करंडे थाना अध्यक्ष रिंकू रंजन ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है। परिवार के सदस्य मामले में कुछ भी बताने से बच रहे हैं। घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना चेवाडा प्रखंड के करंडे थाना क्षेत्र में हुई।