10
BREAKING NEWS
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक... शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!'एक बोरा चावल' यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
No menu items available
BREAKING
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक… शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!‘एक बोरा चावल’ यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
6 hours ago
नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!
6 hours ago
मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!
6 hours ago
टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!
6 hours ago
लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!
10 hours ago

जय श्रीराम के नारों से गूंजा शेखपुरा, निकली भव्य शोभायात्रा

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। रामनवमी के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर में...

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। रामनवमी के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह 11 बजे तीनमुहानी मोड़ से भगवा ध्वज लहराते युवाओं की टोली ने जय श्रीराम के नारों के साथ यात्रा की शुरुआत की। जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। हर ओर आस्था और उत्साह का माहौल रहा।

एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में 10 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा तीनमुहानी मोड़ से शुरू होकर जिला समाहरणालय, चांदनी चौक, कटरा चौक, बिचली गली, माहुरी टोला, कमिश्नरी बाजार, अहियापुर, लालबाग, चकदीवान, बुधौली बाजार होते हुए गिरिहिंडा चौक स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सड़कों के दोनों ओर लोग कतारबद्ध खड़े होकर राम भक्तों का स्वागत करते रहे।

कड़ाके की धूप में भी श्रद्धालु जोश से लबरेज दिखे। हाथों में गदा, लाठी और तलवार लिए रामभक्त अबीर-गुलाल उड़ाते हुए राम के गुणगान करते रहे। झांकियों के माध्यम से समाज और राष्ट्र में शांति और समृद्धि का संदेश दिया गया। जय श्रीराम और जय हनुमान के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा।

शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। साड़ी, चूड़ी और माथे पर जय श्रीराम का पट्टा लगाए महिलाएं पारंपरिक हथियारों के साथ करतब दिखा रही थीं। कम उम्र की लड़कियों ने भी लाठी और तलवार से साहस का परिचय दिया। कई युवतियां बुलेट पर सवार होकर जय श्रीराम के नारे लगाती नजर आईं।

शोभायात्रा में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियों पर पुष्प वर्षा की गई। भगवान शंकर दरबार की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। छोटे-छोटे बच्चे भी भगवा और केसरिया वस्त्रों में राम, सीता और हनुमान के रूप में नजर आए।

प्रशासन की सख्ती के कारण शोभायात्रा में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई। पहले ही शांति समिति की बैठक में स्पष्ट कर दिया गया था कि हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई होगी। ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर बनी रही।

शोभायात्रा में भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं और महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही। सभी ने सिर पर भगवा पगड़ी पहन रखी थी। प्रतीकात्मक रूप में रथ पर सवार श्रीराम, माता सीता, हनुमान और भारत माता की झांकी देखने को लोग आतुर दिखे। यात्रा के समापन के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूरे नगर में भगवा ध्वज लहराते रहे।

डीएम आरिफ अहसन और एसपी बलिराम चौधरी ने शोभायात्रा के रूट पर पैदल फ्लैग मार्च किया। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। डीएम खुद सड़कों पर उतरकर व्यवस्था की निगरानी करते रहे। आसपास के जिलों में हुई घटनाओं को देखते हुए शेखपुरा में भी आशंका थी, लेकिन प्रशासन की सक्रियता से यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शहरवासियों ने डीएम आरिफ अहसन की सराहना की।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top