13
BREAKING NEWS
बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!JDU में अनंत सिंह का खुला विद्रोह; नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा, बोले- जमानत भी नहीं बचेगी!JDU की अहम बैठक में बड़े चेहरे गायब, ललन सिंह-अनंत सिंह नहीं पहुंचे; अंदरूनी मतभेद पर उठे सवाल!घर का दरवाजा बाहर से बंद, बेड पर मिला बीजेपी युवा नेता का शव; सहरसा में हत्या से सनसनी!एक बच्ची पर दो पिताओं का दावा, अब DNA टेस्ट खोलेगा राज; पटना हाईकोर्ट का बड़ा आदेश!निशांत कुमार का बड़ा एक्शन; मधेपुरा के सिविल सर्जन सस्पेंड, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!
No menu items available
BREAKING
बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!JDU में अनंत सिंह का खुला विद्रोह; नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा, बोले- जमानत भी नहीं बचेगी!JDU की अहम बैठक में बड़े चेहरे गायब, ललन सिंह-अनंत सिंह नहीं पहुंचे; अंदरूनी मतभेद पर उठे सवाल!घर का दरवाजा बाहर से बंद, बेड पर मिला बीजेपी युवा नेता का शव; सहरसा में हत्या से सनसनी!एक बच्ची पर दो पिताओं का दावा, अब DNA टेस्ट खोलेगा राज; पटना हाईकोर्ट का बड़ा आदेश!निशांत कुमार का बड़ा एक्शन; मधेपुरा के सिविल सर्जन सस्पेंड, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!
3 hours ago
PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!
4 hours ago
दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!
4 hours ago
पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!
4 hours ago
कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!
4 hours ago

राष्ट्रगान अपमान पर राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फूंका पुतला 

राष्ट्रगान के अपमान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शनिवार को...

राष्ट्रगान के अपमान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शनिवार को आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जिला समाहरणालय के मुख्य गेट पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

राजद नेताओं का आरोप है कि हाल ही में एक सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्रगान का अपमान हुआ। इससे देशप्रेम की भावना आहत हुई। उन्होंने इसके लिए सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया।

राजद युवा जिलाध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो राज्यव्यापी आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार गलत हरकत कर रहे हैं।

विनय यादव ने कहा कि इससे पहले भी कई मौकों पर मुख्यमंत्री की हरकतें सवालों के घेरे में रही हैं। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भी उनका व्यवहार सभी ने देखा। भाजपा, मुख्यमंत्री को मुखौटा बनाकर राजनीति कर रही है। बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची। लूट, हत्या और बलात्कार आम हो गए हैं। जदयू नेता की हत्या और औरंगाबाद में तीन हत्याओं के बाद भी प्रशासन चुप है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य लाभ की जरूरत है। लेकिन भाजपा उन्हें आगे रखकर अपनी राजनीति चमका रही है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। स्थिति नियंत्रण में रही। राजद ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने चुप्पी साधे रखी तो विरोध और तेज होगा। इस मौके पर शंभू यादव, पन्नू गोप, नागमणि रॉय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top