15
BREAKING NEWS
शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!बिहार ने पहले ही मैच में दिखाया दम, मणिपुर को 65-17 से दी शिकस्त!बेंगलुरु-मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; रातभर में तय होगा सफर!संजय झा के सामने ललन सिंह के समर्थन में नारेबाजी, लखीसराय में JDU की सियासत गरमाई!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!
10 seconds ago
कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!
2 hours ago
राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!
2 hours ago
जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!
2 hours ago
मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!
2 hours ago

थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!

गया: पर्यटन सीजन की दस्तक के साथ ही ज्ञान और शांति की धरती बोधगया की रौनक बढ़ने लगी है। विश्व...

गया: पर्यटन सीजन की दस्तक के साथ ही ज्ञान और शांति की धरती बोधगया की रौनक बढ़ने लगी है। विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर इन दिनों थाईलैंड से मंगाए गए फूलों और आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से सजा हुआ है। दिन में अपनी भव्य वास्तुकला और आध्यात्मिक वातावरण से श्रद्धालुओं को आकर्षित करने वाला मंदिर शाम ढलते ही रोशनी की खूबसूरत छटा में निखर उठता है। जगमगाते मंदिर का यह नजारा देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बन गया है।

पर्यटन सीजन को देखते हुए मंदिर के मुख्य हिस्सों और आसपास के परिसर में विशेष सजावट की गई है। थाईलैंड से मंगाए गए फूलों और खास लाइटिंग से मंदिर की सुंदरता को नया रूप दिया गया है। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता मंदिर दूर से ही लोगों का ध्यान खींचता है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक इस मनमोहक दृश्य को अपने कैमरों में कैद करते नजर आ रहे हैं।

बौद्ध देशों से पहुंचने लगे श्रद्धालु

बोधगया में पर्यटन सीजन के साथ ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों और बौद्ध श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। थाईलैंड, म्यांमार, वियतनाम, भूटान सहित विभिन्न बौद्ध देशों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना, पवित्र बोधिवृक्ष के दर्शन और ध्यान-साधना के साथ वे बोधगया के शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कर रहे हैं।

धार्मिक आयोजनों में भी होती है विशेष सजावट

महाबोधि मंदिर में अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक पाठ और महाकठिन चीवरदान जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों के दौरान भी फूलों से विशेष सजावट की जाती है। इन आयोजनों में विभिन्न देशों के बौद्ध श्रद्धालुओं की सहभागिता रहती है। इस बार भी पर्यटन सीजन के दौरान मंदिर की आकर्षक सजावट और रोशनी बोधगया की खूबसूरती को खास पहचान दे रही है।

महाबोधि मंदिर के केयरटेकर भंते दिनानंद ने सोमवार को बताया कि पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए थाईलैंड से मंगाई गई आकर्षक लाइटों और फूलों से मंदिर को सजाया गया है। धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान कई देशों की ओर से मंदिर परिसर में पूजा के आयोजन भी किए जाने हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बोधगया में अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालुओं की गतिविधियां और बढ़ने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़े: ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top