10
BREAKING NEWS
बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!
No menu items available
BREAKING
बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!
6 hours ago
गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!
6 hours ago
100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!
7 hours ago
प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!
7 hours ago
अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!
7 hours ago

मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!

छपरा: सारण जिले में गंडक नदी की विकराल बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। मकेर और पानापुर में तटबंध टूटने...

छपरा: सारण जिले में गंडक नदी की विकराल बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। मकेर और पानापुर में तटबंध टूटने के बाद 33 पंचायतों के हजारों बाढ़ पीड़ित बांधों और सड़कों पर पन्नी तानकर दिन काटने को मजबूर हैं। एक तरफ जहां लोग दाने-दाने को तरस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मदद की आस लगाए पीड़ितों पर खाकी का खौफनाक और बेखौफ चेहरा देखने को मिला है।

मकेर थाना के दारोगा सह थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह का एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो में राहत सामग्री वितरण के दौरान मदद मांग रहे लाचार बाढ़ पीड़ितों को दारोगा जी पहले चप्पल दिखाते हैं और फिर सरेआम अपनी सरकारी पिस्टल तान देते हैं। खाकी के इस संगदिल रवैये ने पूरे बिहार पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बाढ़ की मार के बीच खाकी का तांडव

पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार दिनों से उनके घर-बार पूरी तरह जलमग्न हैं। बच्चों के लिए दूध, खाने का राशन और पशुओं के चारे तक की भारी किल्लत है। प्रशासन की नाकामी के बीच जब सामाजिक संगठन राहत बांटने पहुंचे, तो वहां भी पुलिस का अमानवीय तांडव शुरू हो गया। हक मांग रहे भूखे-प्यासे ग्रामीणों पर पुलिस ने हमदर्दी दिखाने के बजाय पिस्टल तानकर दहशत फैलाने की कोशिश की।

बवाल बढ़ते ही हरकत में आया महकमा, मकेर थानाध्यक्ष निलंबित

सारण पुलिस की इस गुंडागर्दी का वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की तूल पकड़ते ही वरिष्ठ अधिकारियों को बैकफुट पर आना पड़ा। सारण पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मकेर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० संग्राम कुमार सिंह की इस हरकत को घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना।

एसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, सारण तय किया गया है। पुलिस महकमे का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़े: जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top