BREAKING NEWS
Bihar News : 30 साल तक कैद थी ज़िंदगी… गया में 62 लोगों को मिली आज़ादी, चौंकाने वाला खुलासा!Bihar News : पटना में कबड्डी का जलवा… मगध वॉरियर्स बनी चैंपियन, करोड़ों दिलों पर छाई बिहार की बेटियां!Bihar News : लखीसराय में सड़क सुरक्षा पर बेहतर काम का सम्मान… डीटीओ को मिला पुरस्कार, नए एसपी का हुआ स्वागत!Bihar News : लखीसराय में उद्यमियों को मिला बड़ा संदेश… पेंशन योजना से जुड़कर सुरक्षित करें अपना भविष्य!Bihar News : त्योहारों को लेकर लखीसराय प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द से उत्सव मनाने की अपील!Bihar News : सीएम की समृद्धि यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, डीएम की बैठक में सुरक्षा-व्यवस्था पर सख्त निर्देश!Bihar News :  शेखपुरा में शराब पीकर हंगामा, पुलिस ने चार युवकों को दबोचा!Bihar News : लखीसराय में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट… डीएम ने कजरा पावर प्लांट में तैयारियों का लिया जायजा!Bihar News : पटना में महिला कबड्डी लीग का रोमांच चरम पर, सेमीफाइनल की चार टीमें हुईं तय!Bihar News : शेखपुरा में महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी सीपीआई, फूंका प्रधानमंत्री का पुतला!Bihar News : पटना की सड़कों पर 10 हजार लोग दौड़े… लक्ष्य सिर्फ एक, नशामुक्त बिहार!Bihar News : लखीसराय में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों से वसूला गया 34,500 रुपये जुर्माना!Bihar News : शिक्षा के नक्शे पर उभरा लखीसराय, नाथ पब्लिक स्कूल में पहली बार सीबीएसई कॉपी जांच!Education News : चार राज्यों के 300 से ज्यादा प्रतिनिधि, एक ही संदेश — शिक्षा से बनेगा बेहतर समाज!Bihar News : क्या राष्ट्रवाद देश को मजबूत बनाता है या कमजोर? नालंदा साहित्य महोत्सव में इस सवाल पर हुई बड़ी बहस!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : 30 साल तक कैद थी ज़िंदगी… गया में 62 लोगों को मिली आज़ादी, चौंकाने वाला खुलासा!Bihar News : पटना में कबड्डी का जलवा… मगध वॉरियर्स बनी चैंपियन, करोड़ों दिलों पर छाई बिहार की बेटियां!Bihar News : लखीसराय में सड़क सुरक्षा पर बेहतर काम का सम्मान… डीटीओ को मिला पुरस्कार, नए एसपी का हुआ स्वागत!Bihar News : लखीसराय में उद्यमियों को मिला बड़ा संदेश… पेंशन योजना से जुड़कर सुरक्षित करें अपना भविष्य!Bihar News : त्योहारों को लेकर लखीसराय प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द से उत्सव मनाने की अपील!Bihar News : सीएम की समृद्धि यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, डीएम की बैठक में सुरक्षा-व्यवस्था पर सख्त निर्देश!Bihar News :  शेखपुरा में शराब पीकर हंगामा, पुलिस ने चार युवकों को दबोचा!Bihar News : लखीसराय में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट… डीएम ने कजरा पावर प्लांट में तैयारियों का लिया जायजा!Bihar News : पटना में महिला कबड्डी लीग का रोमांच चरम पर, सेमीफाइनल की चार टीमें हुईं तय!Bihar News : शेखपुरा में महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी सीपीआई, फूंका प्रधानमंत्री का पुतला!Bihar News : पटना की सड़कों पर 10 हजार लोग दौड़े… लक्ष्य सिर्फ एक, नशामुक्त बिहार!Bihar News : लखीसराय में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों से वसूला गया 34,500 रुपये जुर्माना!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : 30 साल तक कैद थी ज़िंदगी… गया में 62 लोगों को मिली आज़ादी, चौंकाने वाला खुलासा!
4 hours ago
Bihar News : पटना में कबड्डी का जलवा… मगध वॉरियर्स बनी चैंपियन, करोड़ों दिलों पर छाई बिहार की बेटियां!
4 hours ago
Bihar News : लखीसराय में सड़क सुरक्षा पर बेहतर काम का सम्मान… डीटीओ को मिला पुरस्कार, नए एसपी का हुआ स्वागत!
4 hours ago
Bihar News : लखीसराय में उद्यमियों को मिला बड़ा संदेश… पेंशन योजना से जुड़कर सुरक्षित करें अपना भविष्य!
4 hours ago
Bihar News : त्योहारों को लेकर लखीसराय प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द से उत्सव मनाने की अपील!
8 hours ago
Advertisement

Sheikhpura News : सरस्वती पूजा को लेकर 35 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति

शनिवार को जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी द्वारा आगामी बसंत पंचमी/सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में मनाये...

शनिवार को जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी द्वारा आगामी बसंत पंचमी/सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, कर्मियों सहित पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को संयुक्त रूप से संबोधित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में आम तौर पर सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण रूप से मनाया जाता रहा है। फिर भी किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो इस हेतु जिला प्रशासन शेखपुरा द्वारा व्यवस्था की जा रही। जिले में 35 स्थलों को चिन्हित कर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी अथवा कर्मियों का सहयोग प्राप्त करते हुए सूचना संग्रह करते हुए आवश्यकतानुसार असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाह उपद्रव फैलाने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। संपूर्ण बिहार में नशाबंदी लागू है इस हेतु ज्यादा से ज्यादा छापामारी करें एवं गिरफ्तार करें। सरस्वती पूजा समिति को निर्देश दिया गया कि बिना सक्षम प्राधिकार के अनुमति के प्रतिमा पंडाल स्थापित नहीं किया जाय।

आदेश का अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले 02 या 03 फरवरी को बसंत पंचमी उत्सव मनाया जाएगा। सभी प्रतिमा का विसर्जन अनिवार्य रूप से 04 फरवरी तक कर लिया जाय। आदेश का अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विसर्जन के समय संवेदनशील स्थलों विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। संयोजक/आयोजक जुलूस के दौरान पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने को कहा गया है। जुलूसों का नियंत्रित करने हेतु भा॰अ॰ अधिनियम की धारा 30, 32 के अंतर्गत कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। जबकि अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध धारा 353 -1 तथा 192 भा॰न॰सं॰ में दिये गये प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीजे एवं अश्लील संगीत बजाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इसका उल्लंघन करने वालों के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। विसर्जन स्थलों पर पानी की गहराई को देखते हुए प्रशिक्षित गोताखोरों को प्रतिनियुक्त करने का आदेश भी निर्गत किया गया है। साथ ही विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

एसडीओ व डीएसपी संपूर्ण प्रभार में रहेंगे
विधि व्यवस्था संधारण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम होती है। जिला पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से शांतिपूर्ण पूजा सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन को सहयोग देने की अपील की गई। अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिन्हा एवं पुलिस उपाधीक्षक ज्योति कश्यप को सरस्वती पूजा 2025 के दौरान अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी के साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दंडाधिकारियों /पुलिस पदाधिकारियों के नोडल प्रतिनियुक्त करते हुए अपने निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को सम्पन्न कराने को कहा गया है। अपर समाहर्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक पुलिस केन्द्र को वरीय प्रभार देते हुए भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था का संधारण करने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित रहे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top