पूर्णिया: पूर्णिया के कला भवन में आयोजित नामांकन कार्यक्रम में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और 14 जिलों से पहुंचे स्नातक मतदाता एवं प्रबुद्धजन शामिल हुए। कार्यक्रम कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े चुनावी नामांकन के मौके पर आयोजित किया गया। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 14 जिले शामिल हैं।
कार्यक्रम में मंत्री लेशी सिंह, दिलीप जायसवाल, मिथिलेश तिवारी, श्रवण कुमार, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, विधायक विजय खेमका, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, विधान परिषद सदस्य अनिल ठाकुर, विधायक रोहित पांडेय, विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र नारायण यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व विधायक प्रणव यादव, सहरसा की मेयर बेन प्रिया और बरारी की चेयरमैन बबिता यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
14 जिलों से पहुंचे स्नातक मतदाता
कार्यक्रम में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 14 जिलों से स्नातक मतदाताओं और प्रबुद्धजनों की मौजूदगी रही। इस निर्वाचन क्षेत्र में खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई और बांका शामिल हैं।
नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हुई है और नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित है। मतदान 23 अक्टूबर और मतगणना 27 अक्टूबर को होनी है।
कार्यक्रम में शामिल नेताओं और समर्थकों ने नामांकन को लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे स्नातक मतदाताओं और प्रबुद्धजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
ये खबर भी पढ़े: रेशमा भारती ने आंगनबाड़ी सेविकाओं का बढ़ाया हौसला, पोषण उत्सव में सम्मान के साथ दिया बड़ा संदेश!