21
BREAKING NEWS
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!35 ‘जीविका दीदियों’ ने सीखा कमाई का हुनर, अब डेयरी और वर्मी कंपोस्ट से बनाएंगी अपनी पहचान!आटा-कंबल के नीचे छिपा था ‘शराब का तहखाना’, सीवान में 13.50 लाख की खेप बरामद!किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!
No menu items available
BREAKING
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!
3 hours ago
115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!
3 hours ago
नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!
4 hours ago
बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!
4 hours ago
रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!
4 hours ago

रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!

मुजफ्फरपुर: सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक स्थित एक होटल में सोमवार को 25 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों...

मुजफ्फरपुर: सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक स्थित एक होटल में सोमवार को 25 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बेगूसराय जिले के तेघड़ा निवासी निगम कुमारी के रूप में हुई है। वह अहमदाबाद की एक रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, निगम कुमारी रविवार को अहमदाबाद से बेगूसराय पहुंची थी। इसी दौरान उसने देर रात तेघड़ा थाने में अपने पति मदन कुमार और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा तथा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद वह मुजफ्फरपुर पहुंची और गोबरसही स्थित होटल में ठहरी थी।

सोमवार सुबह होटल का कर्मचारी कमरे की सफाई के लिए पहुंचा, लेकिन काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। होटल प्रबंधन को सूचना देने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

पुलिस की जांच में होटल में महिला के साथ ठहरे प्रभात कुमार नामक व्यक्ति की जानकारी भी सामने आई है। होटल कर्मचारियों के अनुसार वह व्यक्ति दो दिन पहले होटल छोड़कर जा चुका था। पुलिस इस पहलू समेत महिला की होटल में मौजूदगी और घटना से पहले की गतिविधियों की जांच कर रही है।

घटनास्थल की जांच के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया। टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

परिजनों के अनुसार, निगम कुमारी के दो बच्चे हैं, जो गांव में अपने पिता के साथ रहते हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी और मुजफ्फरपुर के एक चिकित्सक से इलाज करा रही थी।

सदर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि होटल के कमरे से महिला का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

ये खबर भी पढ़े: प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top