21
BREAKING NEWS
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
No menu items available
BREAKING
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!
1 minute ago
जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!
13 minutes ago
शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!
25 minutes ago
सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!
33 minutes ago
1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!
47 minutes ago

शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!

मुंगेर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शराब जब्ती से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई...

मुंगेर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शराब जब्ती से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर हुई प्रारंभिक जांच में छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मियों की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद दो पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, मुफस्सिल थानाध्यक्ष की कथित संलिप्तता की भी अब अलग से विस्तृत जांच होगी।

मामला 18 सितंबर का है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताचरण गांव के दियारा इलाके में पुलिस टीम ने छापेमारी कर देसी महुआ शराब जब्त की थी। इसके बाद शराब जब्ती से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा नाव के जरिए शराब को थाना ले जाने का दावा किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद शराब बरामदगी की कार्रवाई और जब्त शराब से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे।

मामले में यह भी सवाल उठाया गया कि शराब जब्ती को लेकर FIR दर्ज नहीं की गई और बरामदगी की जगह को कथित तौर पर गलत दर्शाया गया। वायरल वीडियो और इन आरोपों के सामने आने के बाद मामला एसपी के संज्ञान में पहुंचा।

जांच के बाद दो दारोगा निलंबित

एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर मामले की जांच पुलिस निरीक्षक, मुफस्सिल अंचल से कराई गई। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन में छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों की संलिप्तता पाए जाने की बात सामने आई।

इसके बाद पु०अ०नि० राजेश शर्मा और पु०अ०नि० मो. नुरैन अंसारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

अब थानाध्यक्ष की भूमिका की होगी पड़ताल

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष की कथित संलिप्तता को लेकर भी विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। एसपी ने मुख्यालय डीएसपी को जांच की जिम्मेदारी सौंपते हुए जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

अब मुख्यालय डीएसपी की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई तय होगी। पुलिस के अनुसार, जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़े: सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top