20
BREAKING NEWS
बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!
No menu items available
BREAKING
बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!
1 minute ago
शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!
8 minutes ago
राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!
15 minutes ago
गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!
1 hour ago
समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!
2 hours ago

शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!

शेखपुरा: नगर परिषद शेखपुरा ने शहर में भवन निर्माण के नियमों के अनुपालन को लेकर सख्ती शुरू कर दी है।...

शेखपुरा: नगर परिषद शेखपुरा ने शहर में भवन निर्माण के नियमों के अनुपालन को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। वार्ड नंबर-21 स्थित चढ़िहारी टोला में बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण किए जाने के मामले में नगर परिषद ने संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर तत्काल निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया है।

नगर कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार की ओर से 25 सितंबर को जारी नोटिस में चढ़िहारी टोला निवासी तुफैल अहमद, पिता स्व. मो. वासिम को निर्माण कार्य रोकने और 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। साथ ही 28 सितंबर तक निर्माणाधीन मकान का पारित नक्शा, स्वीकृति आदेश और जमीन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

कागजात नहीं दिखाने पर होगी कार्रवाई

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेज और स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में नगरपालिका अधिनियम-2007 एवं भवन निर्माण उपविधि-2014 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद शहर में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नगर परिषद सूत्रों के अनुसार, शहर के विभिन्न हिस्सों में ऐसे अन्य निर्माण कार्यों को भी चिन्हित किया गया है, जिनकी जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

नगर परिषद की कार्रवाई का अगला चरण अब यह तय करेगा कि चढ़िहारी टोला के मामले में संबंधित पक्ष की ओर से कौन-कौन से दस्तावेज प्रस्तुत किए जाते हैं और जांच के बाद नगर निकाय क्या कदम उठाता है।

ये खबर भी पढ़े: राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top