28
BREAKING NEWS
36 सरकारी स्कूलों के सामाजिक अंकेक्षण के बाद जनसुनवाई, बुनियादी सुविधाओं की खुली तस्वीर!शुल्क वसूली से लेकर 77 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली तक, लखीसराय नगर परिषद में बड़े फैसले!यूपी में BJP से अलग चुनाव की तैयारी में JDU, 40 सीटों पर नजर, निशांत संभालेंगे कमान!जमुई में नंदन के पिता 23 साल पुराने डबल मर्डर केस में गिरफ्तार!पटना में पप्पू यादव समेत 10 पर FIR, सरकारी कर्मचारी से मारपीट का आरोप; समर्थकों का अलग दावा!सुपौल DTO ऑफिस में विजिलेंस की छापेमारी, 15 हजार रिश्वत लेते डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार!गोपालगंज में छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप पर हंगामा, प्रधानाध्यापक से मारपीट!जमुई-समस्तीपुर के बाद मुजफ्फरपुर में किशोरी से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार!पटना में पार्षद पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 गोलियां लगीं; CCTV में 3 हमलावर कैद!आंध्र-ओडिशा तट पार कर गया डीप डिप्रेशन, भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित!नोएडा में चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 की मौत; ड्राइवर पर लापरवाही के गंभीर आरोप!‘डायन’ बताई गई महिला को लेकर जुटी भीड़, झारखंड से आईं 3 भगतन; पुलिस ने रोका तंत्र-मंत्र!सुपौल में स्कूल बना अखाड़ा; परीक्षा खत्म होते ही भिड़े छात्र, बेल्ट चली तो मचा हड़कंप!जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान; 4 युवक गिरफ्तार!महिला दरोगा पर मारपीट का आरोप, विरोध में टावर पर चढ़ा युवक; 4 घंटे तक मचा हंगामा!
No menu items available
BREAKING
36 सरकारी स्कूलों के सामाजिक अंकेक्षण के बाद जनसुनवाई, बुनियादी सुविधाओं की खुली तस्वीर!शुल्क वसूली से लेकर 77 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली तक, लखीसराय नगर परिषद में बड़े फैसले!यूपी में BJP से अलग चुनाव की तैयारी में JDU, 40 सीटों पर नजर, निशांत संभालेंगे कमान!जमुई में नंदन के पिता 23 साल पुराने डबल मर्डर केस में गिरफ्तार!पटना में पप्पू यादव समेत 10 पर FIR, सरकारी कर्मचारी से मारपीट का आरोप; समर्थकों का अलग दावा!सुपौल DTO ऑफिस में विजिलेंस की छापेमारी, 15 हजार रिश्वत लेते डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार!गोपालगंज में छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप पर हंगामा, प्रधानाध्यापक से मारपीट!जमुई-समस्तीपुर के बाद मुजफ्फरपुर में किशोरी से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार!पटना में पार्षद पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 गोलियां लगीं; CCTV में 3 हमलावर कैद!आंध्र-ओडिशा तट पार कर गया डीप डिप्रेशन, भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित!नोएडा में चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 की मौत; ड्राइवर पर लापरवाही के गंभीर आरोप!‘डायन’ बताई गई महिला को लेकर जुटी भीड़, झारखंड से आईं 3 भगतन; पुलिस ने रोका तंत्र-मंत्र!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

36 सरकारी स्कूलों के सामाजिक अंकेक्षण के बाद जनसुनवाई, बुनियादी सुविधाओं की खुली तस्वीर!
17 minutes ago
शुल्क वसूली से लेकर 77 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली तक, लखीसराय नगर परिषद में बड़े फैसले!
24 minutes ago
यूपी में BJP से अलग चुनाव की तैयारी में JDU, 40 सीटों पर नजर, निशांत संभालेंगे कमान!
41 minutes ago
जमुई में नंदन के पिता 23 साल पुराने डबल मर्डर केस में गिरफ्तार!
48 minutes ago
पटना में पप्पू यादव समेत 10 पर FIR, सरकारी कर्मचारी से मारपीट का आरोप; समर्थकों का अलग दावा!
55 minutes ago

चप्पल से मारूंगी, कोई बचाएगा? मुखिया का वीडियो वायरल, नाला निर्माण के भुगतान पर उठे गंभीर सवाल!

सीतामढ़ी: परिहार उत्तरी पंचायत में नाला निर्माण और उसके भुगतान को लेकर विवाद अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है।...

सीतामढ़ी: परिहार उत्तरी पंचायत में नाला निर्माण और उसके भुगतान को लेकर विवाद अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। पंचायत की महिला मुखिया संजू चौरसिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक व्यक्ति से बेहद तीखे अंदाज में बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो में कथित तौर पर मुखिया यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं— “वीडियो क्या बना रहा है… अभी मैं तुझे चप्पल से मारूंगी… कोई बचाएगा तुम्हारा?” वीडियो सामने आने के बाद पंचायत की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

मामला पंचायत में कराए गए नाला निर्माण की माप और भुगतान से जुड़ा बताया जा रहा है। समाजसेवी मुन्ने सिद्दीकी ने निर्माण कार्य में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। उनका दावा है कि एक जगह मौके पर महज करीब 25 फीट नाला बना है, जबकि करीब 100 फीट निर्माण की राशि निकाले जाने का आरोप है।

इसी तरह दूसरे नाले को लेकर भी मुन्ने सिद्दीकी ने सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि मौके पर लगभग 400 फीट निर्माण दिखाई देता है, जबकि करीब 600 फीट की राशि निकाले जाने की बात सामने आ रही है। इन आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी, लेकिन शिकायत के बाद मौके पर की गई माप ने विवाद को और गरमा दिया है।

बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद मुन्ने सिद्दीकी खुद मौके पर पहुंचे और इंची टेप से नाले की लंबाई की माप करने लगे। इसी दौरान मुखिया और उनके बीच कहासुनी हो गई। इसी घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में मुखिया कथित तौर पर वीडियो बनाने को लेकर नाराजगी जताती हैं और सामने वाले व्यक्ति को चप्पल से मारने की बात कहती सुनाई देती हैं। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि यदि निर्माण कार्य और भुगतान को लेकर शिकायत की गई थी तो विवाद के बजाय पूरे मामले की पारदर्शी तरीके से जांच क्यों नहीं कराई गई।

अब असली सवाल नाले की लंबाई और निकासी की गई राशि को लेकर है—मौके पर कितना निर्माण हुआ और सरकारी रिकॉर्ड में कितने निर्माण का भुगतान दिखाया गया? इसका जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।

फिलहाल वायरल वीडियो और निर्माण कार्य को लेकर लगाए गए आरोपों ने परिहार उत्तरी पंचायत में हलचल बढ़ा दी है। मामले में मुखिया का विस्तृत पक्ष और संबंधित विभाग की जांच रिपोर्ट सामने आने का इंतजार है।

ये खबर भी पढ़े: बेगूसराय में ABVP पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, FSL जांच में जुटी; 48 घंटे का अल्टीमेटम!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top