23
BREAKING NEWS
पटना में 21 अक्टूबर को डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह, गांधी मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम!जमुई में नाबालिग छात्रा से बैड टच, बाइक सवार छात्र-छात्रा से बदसलूकी का Video वायरल!मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पेंटर गिरफ्तार; किसके कहने पर लिखा, जांच जारी!मुजफ्फरपुर में बुजुर्गों की सुरक्षा का नया प्लान, हर हफ्ते फोन करेगी पुलिस!CCU पर सुरेंद्र यादव का अमित शाह पर निशाना, बोले- 2029 में बुझ जाएगा दीया!मुजफ्फरपुर में प्रेमिका को बुलाने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला ड्रामा!मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पुलिस जांच में जुटी!लखीसराय में मातृत्व से जुड़ी उम्मीदों को मिला सहारा, श्रीराधे हॉस्पिटल में 40 महिलाओं को मुफ्त परामर्श!लखीसराय में 23 सितंबर को सजेगी कविता की महफिल, दिनकर जयंती पर जुटेंगे नामचीन कवि!बिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी की मांग, प्रभावित किसानों को 15 हजार देने की अपील!बक्सर में BJP विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, चुनावी भुगतान और कर्ज पर उठाई बात!लग्जरी कार में नजर आने के बाद चर्चा में मैथिली ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता ने कसा तंज!बिहार NDA में सत्ता संतुलन की चर्चा, JDU को मिल सकता है विधान परिषद सभापति पद!बरौनी सुधा डेयरी में 100 करोड़ से अधिक का घोटाला, पूर्व MD और चेयरमैन पर FIR!बिहार में बुलेट ट्रेन की तैयारी तेज, पटना से दिल्ली 4 घंटे 41 मिनट में पहुंचने का अनुमान!
No menu items available
BREAKING
पटना में 21 अक्टूबर को डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह, गांधी मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम!जमुई में नाबालिग छात्रा से बैड टच, बाइक सवार छात्र-छात्रा से बदसलूकी का Video वायरल!मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पेंटर गिरफ्तार; किसके कहने पर लिखा, जांच जारी!मुजफ्फरपुर में बुजुर्गों की सुरक्षा का नया प्लान, हर हफ्ते फोन करेगी पुलिस!CCU पर सुरेंद्र यादव का अमित शाह पर निशाना, बोले- 2029 में बुझ जाएगा दीया!मुजफ्फरपुर में प्रेमिका को बुलाने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला ड्रामा!मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पुलिस जांच में जुटी!लखीसराय में मातृत्व से जुड़ी उम्मीदों को मिला सहारा, श्रीराधे हॉस्पिटल में 40 महिलाओं को मुफ्त परामर्श!लखीसराय में 23 सितंबर को सजेगी कविता की महफिल, दिनकर जयंती पर जुटेंगे नामचीन कवि!बिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी की मांग, प्रभावित किसानों को 15 हजार देने की अपील!बक्सर में BJP विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, चुनावी भुगतान और कर्ज पर उठाई बात!लग्जरी कार में नजर आने के बाद चर्चा में मैथिली ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता ने कसा तंज!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में 21 अक्टूबर को डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह, गांधी मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम!
28 minutes ago
जमुई में नाबालिग छात्रा से बैड टच, बाइक सवार छात्र-छात्रा से बदसलूकी का Video वायरल!
36 minutes ago
मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पेंटर गिरफ्तार; किसके कहने पर लिखा, जांच जारी!
44 minutes ago
मुजफ्फरपुर में बुजुर्गों की सुरक्षा का नया प्लान, हर हफ्ते फोन करेगी पुलिस!
49 minutes ago
CCU पर सुरेंद्र यादव का अमित शाह पर निशाना, बोले- 2029 में बुझ जाएगा दीया!
54 minutes ago

मुजफ्फरपुर में बुजुर्गों की सुरक्षा का नया प्लान, हर हफ्ते फोन करेगी पुलिस!

मुजफ्फरपुर: बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस ने नई पहल शुरू की है। जिले के सभी थानों में अब...

मुजफ्फरपुर: बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस ने नई पहल शुरू की है। जिले के सभी थानों में अब ‘वरिष्ठ नागरिक कोषांग’ बनाया जाएगा। इसके तहत थाना क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्गों का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कर डेटाबेस तैयार किया जाएगा। पुलिसकर्मी सप्ताह में कम से कम एक बार बुजुर्गों से फोन पर संपर्क कर उनकी कुशलक्षेम पूछेंगे और आसपास की गतिविधियों की जानकारी भी लेंगे।

इस अभियान की कमान एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने संभाली है। सोमवार को एसएसपी खुद पुलिस अधिकारियों के साथ मिठनपुरा स्थित जुब्बा सहनी पार्क पहुंचे। वहां सुबह की सैर के लिए पहुंचे बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य नागरिकों से सीधा संवाद किया। लोगों ने सुरक्षा, ट्रैफिक और असामाजिक तत्वों से जुड़ी समस्याएं एसएसपी के सामने रखीं। एसएसपी ने समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

थाने में दर्ज होगा बुजुर्गों का मोबाइल नंबर

नई व्यवस्था के तहत पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की जानकारी जुटाएगी। खासकर अकेले रहने वाले बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिसकर्मी नियमित रूप से फोन कर उनका हालचाल जानेंगे। जरूरत पड़ने पर पुलिस अधिकारी घर जाकर भी स्थिति की जानकारी ले सकेंगे। सुरक्षा या चिकित्सकीय आपात स्थिति में पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है।

पार्क में एसएसपी से खुलकर बोले बुजुर्ग

जुब्बा सहनी पार्क में जनसंवाद के दौरान बुजुर्गों और महिलाओं ने अपनी समस्याएं पुलिस कप्तान के सामने रखीं। लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक गतिविधियों से जुड़ी चिंताओं की जानकारी दी। एसएसपी ने लोगों को पुलिस से सीधे संवाद बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की।

50 हजार के इनामी आरोपी के पोस्टर बांटे

इसी दौरान पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चर्चित दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी के पोस्टर पार्क में मौजूद लोगों के बीच बांटे गए। पुलिस ने लोगों से आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने की अपील की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से संबंधित सूचना जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9431896700 पर दी जा सकती है। सटीक सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को घोषित 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई है।

मुजफ्फरपुर पुलिस की इस पहल को वरिष्ठ नागरिकों और पुलिस के बीच सीधा संवाद बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नियमित संपर्क के जरिए बुजुर्गों की सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी समय रहते पुलिस तक पहुंच सकेगी।

ये खबर भी पढ़े: CCU पर सुरेंद्र यादव का अमित शाह पर निशाना, बोले- 2029 में बुझ जाएगा दीया!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top