13
BREAKING NEWS
बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!JDU में अनंत सिंह का खुला विद्रोह; नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा, बोले- जमानत भी नहीं बचेगी!JDU की अहम बैठक में बड़े चेहरे गायब, ललन सिंह-अनंत सिंह नहीं पहुंचे; अंदरूनी मतभेद पर उठे सवाल!घर का दरवाजा बाहर से बंद, बेड पर मिला बीजेपी युवा नेता का शव; सहरसा में हत्या से सनसनी!एक बच्ची पर दो पिताओं का दावा, अब DNA टेस्ट खोलेगा राज; पटना हाईकोर्ट का बड़ा आदेश!निशांत कुमार का बड़ा एक्शन; मधेपुरा के सिविल सर्जन सस्पेंड, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!
No menu items available
BREAKING
बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!JDU में अनंत सिंह का खुला विद्रोह; नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा, बोले- जमानत भी नहीं बचेगी!JDU की अहम बैठक में बड़े चेहरे गायब, ललन सिंह-अनंत सिंह नहीं पहुंचे; अंदरूनी मतभेद पर उठे सवाल!घर का दरवाजा बाहर से बंद, बेड पर मिला बीजेपी युवा नेता का शव; सहरसा में हत्या से सनसनी!एक बच्ची पर दो पिताओं का दावा, अब DNA टेस्ट खोलेगा राज; पटना हाईकोर्ट का बड़ा आदेश!निशांत कुमार का बड़ा एक्शन; मधेपुरा के सिविल सर्जन सस्पेंड, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!
17 minutes ago
PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!
22 minutes ago
दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!
27 minutes ago
पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!
32 minutes ago
कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!
37 minutes ago

निशांत कुमार का बड़ा एक्शन; मधेपुरा के सिविल सर्जन सस्पेंड, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!

मधेपुरा: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा एक्शन लिया है। मधेपुरा के सिविल सर्जन डॉ....

मधेपुरा: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा एक्शन लिया है। मधेपुरा के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार को पद के दुरुपयोग और निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम से कथित धन उगाही के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। मंत्री की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, मधेपुरा के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार पर आरोप था कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम की जांच तथा लाइसेंस से जुड़े मामलों में कथित तौर पर पैसे की मांग की। इसी दौरान उनका रुपये लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मधेपुरा के जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया। टीम ने वायरल वीडियो समेत पूरे मामले की जांच की। जांच के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई, जिसे स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा किया गया।

रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कार्रवाई करते हुए डॉ. विजय कुमार को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग निर्धारित किया गया है। वहीं, डॉ. विपिन गुप्ता को मधेपुरा के सिविल सर्जन का प्रभार सौंपा गया है।

सहरसा मामले में भी विभाग सख्त

इधर, सहरसा सदर अस्पताल से जुड़े मामले में भी स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार आजाद और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन लाल को स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। दोनों अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अस्पताल प्रबंधक सिम्पी कुमारी के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की इन कार्रवाइयों के बाद बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारियों के बीच विभाग के सख्त रुख को लेकर चर्चा तेज है।

ये खबर भी पढ़े: स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top