22
BREAKING NEWS
गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!दानापुर मंडल में मेगा जांच, 3012 यात्री पकड़े गए; ₹26.46 लाख वसूले!एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; कुतुबगंज में मचा हड़कंप!बोधगया में 4000 दीपों की रोशनी में गूंजे वैदिक मंत्र और बौद्ध प्रार्थना; जापान-थाईलैंड-ताइवान के श्रद्धालुओं ने रचा अनोखा संगम!
No menu items available
BREAKING
गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!दानापुर मंडल में मेगा जांच, 3012 यात्री पकड़े गए; ₹26.46 लाख वसूले!एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!
4 minutes ago
RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!
12 minutes ago
बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!
18 minutes ago
जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!
27 minutes ago
तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!
37 minutes ago

एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!

पटना/गया: पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को दानापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और...

पटना/गया: पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को दानापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पुनर्विकास, यात्री सुविधाओं, संरक्षा, रेल परिचालन और निर्माण कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। डिम्पी गर्ग ने अधिकारियों को साफ तौर पर उच्च गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने पर जोर दिया। वे 1 सितंबर को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक का पदभार संभाल चुके हैं।

जहानाबाद स्टेशन से शुरू हुआ निरीक्षण

महाप्रबंधक ने सबसे पहले जहानाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने यात्री सुविधाओं और संरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ यात्रियों के लिए बेहतर और आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गया जंक्शन पर भी बारीकी से परखी व्यवस्था

इसके बाद GM डिम्पी गर्ग गया स्टेशन पहुंचे। उन्होंने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, नवनिर्मित भवन और यात्रियों से जुड़ी अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।

गया जंक्शन के पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।

ट्रेन से नहीं, खिड़की से भी ‘निरीक्षण’—गया से गढ़वा रोड तक नजर

महाप्रबंधक ने गया जंक्शन से सोन नगर होते हुए गढ़वा रोड तक विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलपथ, अनुरक्षण, संरक्षा और परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को देखा गया।

पूर्व मध्य रेल में हाल के निरीक्षणों के दौरान GM द्वारा रेलपथ, संरक्षा और स्टेशन विकास कार्यों की गुणवत्ता पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

अंकोरहा में सांसद राजा राम सिंह से हुई बातचीत

निरीक्षण के क्रम में अंकोरहा स्टेशन पर काराकाट के सांसद राजा राम सिंह से मुलाकात हुई। दोनों के बीच संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

महाप्रबंधक ने सांसद से क्षेत्र की रेल आवश्यकताओं को लेकर सुझाव और मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

इसी स्टेशन पर NTPC के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय विद्युत संयंत्र से जुड़े रेल संपर्क और कोयला आपूर्ति से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।

डाल्टनगंज में सांसद विष्णु दयाल राम से संवाद

इसके बाद डाल्टनगंज स्टेशन पर पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम से भी महाप्रबंधक की बातचीत हुई। संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया तथा सांसद से आवश्यक सुझाव लिए गए।

बरवाडीह स्टेशन पर रेल परिचालन और सुरक्षा की पड़ताल

निरीक्षण का सिलसिला धनबाद मंडल के बरवाडीह स्टेशन तक पहुंचा। यहां GM ने रेल परिचालन व्यवस्था, सुरक्षा और संरक्षा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया।

अमृत भारत स्टेशन योजना से बदल रही तस्वीर

पूर्व मध्य रेल के अनुसार स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत स्टेशनों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक बनाया जा रहा है। इसके तहत आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर प्लेटफॉर्म सुविधाएं, सुगम आवागमन, स्वच्छता और आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर जोर है।

ऐसे में GM के निरीक्षण का मुख्य फोकस सिर्फ निर्माण कार्य देखना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी रहा कि यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं गुणवत्ता और सुरक्षा के मानकों पर खरी उतरें।

तीनों मंडलों के DRM भी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के DRM विनोद कुमार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के DRM उदय सिंह मीना और धनबाद मंडल के DRM अखिलेश मिश्र अपने-अपने क्षेत्राधिकार में उपस्थित रहे।

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक का यह निरीक्षण आगे भी जारी है।

ये खबर भी पढ़े: 108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top