शेखपुरा: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय शेखपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा समर्पण 25 वर्ष–सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष रेशमा भारती की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के साथ सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
कार्यशाला में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। नेताओं ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रियता और उनके सेवा भाव में है। इसी भावना के साथ जनहित और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
सेवा को संगठन की ताकत बनाने पर मंथन
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सक्रिय भूमिका निभाने और जनसमस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में पहल करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि सेवा के माध्यम से समाज के साथ मजबूत जुड़ाव कायम करना भी है।
प्रदेश महामंत्री सह समभाग प्रभारी प्रिती शेखर, क्षेत्रीय प्रभारी बलराम मंडल और जिला प्रभारी प्रकाश भगत समेत वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा और आगामी गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया।
जिला संगठन के कई पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष संजीत प्रभाकर, मंच संचालक एवं महामंत्री पंकज गुप्ता, महामंत्री अरविंद कुमार, श्रवण पांडे, उपाध्यक्ष वंदना देवी, कुणाल किशोर, जिला मंत्री रंजीत कुमार एवं पवन कुमार सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और संगठन से जुड़े अनेक साथी कार्यक्रम में शामिल हुए।
‘जनहित और राष्ट्रहित सर्वोपरि’
कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की शक्ति को और मजबूत करने तथा सेवा गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सेवा भाव ही संगठन को समाज के बीच मजबूती प्रदान करता है।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि सेवा, समर्पण और संगठनात्मक एकजुटता के साथ जनहित एवं राष्ट्रहित के संकल्प को आगे बढ़ाया जाए।
ये खबर भी पढ़े: शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!