16
BREAKING NEWS
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!गया में जमीन विवाद पर बवाल; 50 से ज्यादा नकाबपोशों पर बमबाजी और फायरिंग का आरोप!पटना में MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला बैग, पिस्टल और 35 कारतूस बरामद!पटना में पुलिस मुठभेड़; गैरेज संचालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी का आरोप!
No menu items available
BREAKING
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!
5 hours ago
पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!
5 hours ago
रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!
6 hours ago
न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!
6 hours ago
कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!
6 hours ago

Sheikhpura News : नियोजन मेला में ऑन स्पॉट 445 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 1069 लोगों ने दिया था आवेदन

गुरुवार को अपर समाहर्ता सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में श्रम संसाधन विभाग की विभागीय अवधारणा ’’नियोजन...

गुरुवार को अपर समाहर्ता सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में श्रम संसाधन विभाग की विभागीय अवधारणा ’’नियोजन आपके द्वार ’’ कार्यक्रम के तहत जिला नियोजनालय द्वारा जिला दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2025 का इस्लामियाँ उच्च विद्यालय में दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उनका स्वागत जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय के द्वारा मोमेंटो, शाल एवं जल-जीवन-हरियाली का प्रतीक चिन्ह के रूप में पौधे देकर किया गया।

नियोजन मेले में 22 नियोजकों ने लिया भाग

इस नियोजन मेले में 22 नियोजकों ने भाग लिए उनके द्वारा कुल 1069 अभ्यर्थियों का बायोडाटा प्राप्त किया गया एवं 445 अभ्यर्थियों का मेला स्थल पर ही चयन किया गया । शेष बचे अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के बाद किया जाएगा। अपने संबोधन में भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि हमारे देश के होनेहार छात्र-छात्रा को अपने स्कूली शिक्षा प्राप्त कर जिस क्षेत्र में जाना चाहते है, उस स्तर से मन लगाकर तैयारी करें एवं अच्छे पद चयनित हो जिस पर उनके माता-पिता गौरान्वित हो।

1800 अभ्यर्थियों को नियोजन के अवसर किया जाएगा प्रदान

आज नियोजन मेले में निजी क्षेत्र की कुल 22 कम्पनियाॅ (स्थानीय नियोजक) सहित ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 1800 अभ्यर्थियों को नियोजन के अवसर प्रदान किया जाएगा। नियोजन मेला में बच्चियों के द्वारा बेरोजगारी के विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर बेरोजगारी के दंश पर कुठाराघात किया गया। उक्त प्रेरणादायक नाटक से वहां उपस्थित सभी लोगों ने प्रशंसा की।

प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को दिया जाएगा टूल किट

श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिला स्तर पर प्रत्येक माह नियोजन कैम्प एवं प्रतिवर्ष नियोजन मेला का आयोजन कर हजारों की संख्या में निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते है। साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु आईटीआई उतीर्ण एवं अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को टूल किट प्रदान किया जाता है तथा सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को स्टडी किट प्रदान कर नियोजन सहायता प्रदान किया जाता है।

प्रतिमाह नियोजनालय 02 जाॅब कैंप का करती है आयोजन

विभाग द्वारा स्थापित समुद्रपार नियोजन ब्यूरों के माध्यम से विदेशों में भी रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते है एवं रोजगार के लिए विदेश जाने वाले इच्छुक आवेदकों का मार्गदर्शन भी किया जाता है। प्रतिमाह नियोजनालय कार्यालय द्वारा 02 जाॅब कैंप का आयोजन किया जाता है, जिसके द्वारा बेरोजगार युवक/युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर पर प्रदान किए जाते है। कैरियर इन्फाॅरमेशन सेंटर द्वारा प्रतियोगी पत्र-पत्रिकाएं, पुस्तकों एवं समाचार पत्रों से अद्यतन सक्रियता छात्र/छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है।


मेला भाग लेने वाले सभी नियोजक निजी क्षेत्र के
इस नियोजन मेला भाग लेने वाले सभी नियोजक निजी क्षेत्र के है। उनके चयन की प्रक्रिया निजी नियोजकों के अनुसार किया जाता है। नियोजक अपनी आवश्यकता एवं मापदंडों के अनुरूप उम्मीदवारों का चयन करते है। नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला के आयोजन में श्रम संसाधन विभाग की भूमिका एक सेवा प्रदाता के रूप में है। मेले में प्रवेश से लेकर अंतिम चयन तक की प्रकिया पूर्वतः निःशुल्क है।
इस अवसर पर श्रम पदाधिकारी, शम्भू नाथ सुधाकर, उप निदेशक नियोजन, सहायक कोषागार पदाधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला नियोजन पदाधिकारी, डीआरसी पदाधिकारी, सहायक उद्योग पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top