26
BREAKING NEWS
Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!Bihar: कटिहार में स्मैक तस्करी के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार, 28 ग्राम स्मैक और 58 हजार रुपये बरामद!Jharkhand: सीएम हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्र, JMM समर्थकों से भिड़े; रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में तनाव!Bihar: पटना में PhD होल्डर्स का लोकभवन मार्च, आर ब्लॉक पर बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी!Bihar: बिहार की दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित!Bihar: बिहार में गंगा उफान पर, पटना की सड़कों तक पहुंचा पानी; मुंगेर का चंडिका स्थान जलमग्न, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट!Bihar: कोचिंग से घर लौटीं तीन छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, दो की मौत; तीसरी गंभीर!
No menu items available
BREAKING
Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!Bihar: कटिहार में स्मैक तस्करी के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार, 28 ग्राम स्मैक और 58 हजार रुपये बरामद!Jharkhand: सीएम हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्र, JMM समर्थकों से भिड़े; रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में तनाव!Bihar: पटना में PhD होल्डर्स का लोकभवन मार्च, आर ब्लॉक पर बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!
48 minutes ago
Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!
2 hours ago
Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!
2 hours ago
Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!
2 hours ago
Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!
2 hours ago

Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!

शेखपुरा: वाजिदपुर स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में शनिवार को किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं,...

शेखपुरा: वाजिदपुर स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में शनिवार को किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं, सरकारी योजनाओं के लाभ और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष रेश्मा भारती की मौजूदगी ने बैठक को संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया।

बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भगवान दास कुशवाहा ने की। प्रदेश अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह के कार्यालय पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रेश्मा भारती ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

किसानों की स्थिति और सरकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह ने जिले में किसानों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और विभिन्न योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने को लेकर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से चर्चा की।

इस दौरान पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि सिंचाई योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रीकरण योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, बीज अनुदान, जैविक खेती, बागवानी तथा भूमि एवं जल संरक्षण जैसी योजनाओं को लेकर भी जानकारी साझा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। सरकार की कोशिश है कि किसानों को खेती के लिए जरूरी संसाधन और सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों।

खाद की समस्या पर भी गंभीर चर्चा

बैठक में किसानों को खाद उपलब्ध कराने में हो रही परेशानी का मुद्दा भी उठाया गया। पदाधिकारियों ने क्षेत्र में खाद की उपलब्धता और किसानों को हो रही दिक्कतों से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया।

रामसुमिरन सिंह ने कहा कि किसानों को उचित कीमत पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे किसानों की वास्तविक समस्याओं को संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएं।

गांव-गांव किसानों से संवाद करने पर जोर

प्रदेश अध्यक्ष ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद स्थापित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल योजनाएं बनना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका लाभ वास्तविक लाभुकों तक पहुंचना भी जरूरी है। कार्यकर्ताओं को किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

वहीं, जिलाध्यक्ष रेश्मा भारती की मौजूदगी में संगठन के पदाधिकारियों ने जिले में किसान मोर्चा को और मजबूत करने तथा किसानों से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर भी चर्चा की।

बैठक में किसान मोर्चा के जिला प्रभारी राम शोभा सिंह, उपाध्यक्ष प्रभाकर प्रकाश, महामंत्री अमरेश पाण्डेय, महामंत्री श्यामा कांत सिंह, दिवाकर सिंह, हरिकांत सिंह, रंजीत कुमार सहित किसान मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बिहार की दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top