29
BREAKING NEWS
Bihar: सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बड़ी खबर, वीडियो पर मिलेगा 1.20 लाख तक का भुगतान, बिहार सरकार ने बदले नियम!Bihar: भागलपुर-अहमदाबाद के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 26 अगस्त से शुरू होगा परिचालन; किउल-मोकामा-पटना समेत कई स्टेशनों पर ठहराव!Bihar: नेपाल में तिरंगा लहराकर विश्व चैंपियन बने रक्सौल के 17 वर्षीय सन्नी, शहर लौटते ही ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत!Bihar: शेखपुरा में बरनवाल महिला समिति ने धूमधाम से मनाया हरियाली सावन महोत्सव, महिलाओं और बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!Bihar: मुजफ्फरपुर के AK-47 बरामदगी मामले में फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, NIA की कार्रवाई!Bihar: गोपालगंज में युवती से छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य!Bihar: गोपालगंज के हाईस्कूल कैंपस में चाकू लेकर घुसे युवक, छात्राओं से अभद्रता का आरोप; एक गिरफ्तार, साथी फरार!Bihar: शेखपुरा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, डीएम ने खंगाले रिकॉर्ड; संदिग्ध गुमटी सील!Bihar: सीतामढ़ी में पूजा का प्रसाद बना आफत, खीर खाने के बाद परिवार के चार लोग बेहोश, 6 साल की बच्ची की मौत!Bihar: पटना में BCI चेयरमैन के खिलाफ वकीलों का मोर्चा, ‘इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा बार काउंसिल परिसर!Bihar: दिल्ली प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’ का पाठ, राम स्वरूप में PM का पोस्टर लगाकर आरती; पटना में मंदिर बनाने का ऐलान!Bihar: फेसबुक की दोस्ती से 70 लाख का खेल, ऑनलाइन कमाई का सपना दिखाकर पटना के युवक को लगाया चूना!Bihar: रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप के लिए बिहार की तैयारी तेज, 57 खिलाड़ियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन!Bihar: बिहार में नदियां उफान पर: पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, बगहा में गंडक का कटाव तेज!Bihar: मधुबनी पहुंचे तेजस्वी यादव, जेल में रौशन यादव की मौत पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा!
No menu items available
BREAKING
Bihar: सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बड़ी खबर, वीडियो पर मिलेगा 1.20 लाख तक का भुगतान, बिहार सरकार ने बदले नियम!Bihar: भागलपुर-अहमदाबाद के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 26 अगस्त से शुरू होगा परिचालन; किउल-मोकामा-पटना समेत कई स्टेशनों पर ठहराव!Bihar: नेपाल में तिरंगा लहराकर विश्व चैंपियन बने रक्सौल के 17 वर्षीय सन्नी, शहर लौटते ही ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत!Bihar: शेखपुरा में बरनवाल महिला समिति ने धूमधाम से मनाया हरियाली सावन महोत्सव, महिलाओं और बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!Bihar: मुजफ्फरपुर के AK-47 बरामदगी मामले में फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, NIA की कार्रवाई!Bihar: गोपालगंज में युवती से छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य!Bihar: गोपालगंज के हाईस्कूल कैंपस में चाकू लेकर घुसे युवक, छात्राओं से अभद्रता का आरोप; एक गिरफ्तार, साथी फरार!Bihar: शेखपुरा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, डीएम ने खंगाले रिकॉर्ड; संदिग्ध गुमटी सील!Bihar: सीतामढ़ी में पूजा का प्रसाद बना आफत, खीर खाने के बाद परिवार के चार लोग बेहोश, 6 साल की बच्ची की मौत!Bihar: पटना में BCI चेयरमैन के खिलाफ वकीलों का मोर्चा, ‘इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा बार काउंसिल परिसर!Bihar: दिल्ली प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’ का पाठ, राम स्वरूप में PM का पोस्टर लगाकर आरती; पटना में मंदिर बनाने का ऐलान!Bihar: फेसबुक की दोस्ती से 70 लाख का खेल, ऑनलाइन कमाई का सपना दिखाकर पटना के युवक को लगाया चूना!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बड़ी खबर, वीडियो पर मिलेगा 1.20 लाख तक का भुगतान, बिहार सरकार ने बदले नियम!
3 minutes ago
Bihar: भागलपुर-अहमदाबाद के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 26 अगस्त से शुरू होगा परिचालन; किउल-मोकामा-पटना समेत कई स्टेशनों पर ठहराव!
13 minutes ago
Bihar: नेपाल में तिरंगा लहराकर विश्व चैंपियन बने रक्सौल के 17 वर्षीय सन्नी, शहर लौटते ही ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत!
17 minutes ago
Bihar: शेखपुरा में बरनवाल महिला समिति ने धूमधाम से मनाया हरियाली सावन महोत्सव, महिलाओं और बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!
27 minutes ago
Bihar: मुजफ्फरपुर के AK-47 बरामदगी मामले में फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, NIA की कार्रवाई!
41 minutes ago

Bihar: शेखपुरा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, डीएम ने खंगाले रिकॉर्ड; संदिग्ध गुमटी सील!

शेखपुरा: जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने सदर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव और...

शेखपुरा: जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने सदर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कामकाज में पारदर्शिता बरतने तथा आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने का निर्देश दिया।

डीएम ने कार्यालय में आगत-निर्गत पंजी, बायोमेट्रिक उपस्थिति, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, योजनावार पंजी और प्रखंड स्तरीय बैठकों की अनुपालन पंजी की जांच की। इसके अलावा वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड निर्माण, भूमि के खाता-खसरा और रकबा को ऑनलाइन दर्ज करने की स्थिति, शौचालय निर्माण तथा पेयजल आपूर्ति जैसी योजनाओं की भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से लोगों को दी जा रही नागरिक सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। डीएम ने सभी कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यालय के पास संदिग्ध गुमटी पर छापेमारी

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी की नजर प्रखंड कार्यालय परिसर के पास स्थित एक गुमटी पर गई। जांच के दौरान गुमटी से जमीन से जुड़े कई कागजात, सरकारी रसीदें, आधार और पैन कार्ड सहित नकद राशि बरामद होने की बात सामने आई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुमटी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि गुमटी में ये दस्तावेज और सरकारी रसीदें किस उद्देश्य से रखी गई थीं और इनका इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा था।

बिचौलियों पर डीएम की सख्त चेतावनी

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में किसी भी तरह की लापरवाही या बिचौलियों की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों से जुड़े कार्यों का निष्पादन समयबद्ध, पारदर्शी और नियमों के अनुसार किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, भू-अर्जन पदाधिकारी सह वरीय प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: सीतामढ़ी में पूजा का प्रसाद बना आफत, खीर खाने के बाद परिवार के चार लोग बेहोश, 6 साल की बच्ची की मौत!

रंजन कुमार, शेखपुरा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top