22
BREAKING NEWS
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!पिकअप में नोट नहीं, सिक्कों का ‘पहाड़’; 29 बोरियों में मिले ₹5 के सिक्के, 13.87 लाख की बरामदगी से पुलिस भी हैरान!मां दुर्गा के विसर्जन में ‘सड़क का रोड़ा’ न बने अड़चन, सभापति ने DM से लगाई गुहार!बिहार में बाढ़ के बीच बड़ा एक्शन; 7 इंजीनियर सस्पेंड, मुख्य अभियंता पर भी गिरी गाज!
No menu items available
BREAKING
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!
1 hour ago
मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!
2 hours ago
नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!
2 hours ago
बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
2 hours ago
पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!
2 hours ago

Jharkhand: रांची में 35 लाख की चोरी का खुलासा, शादी में गया परिवार तो बंद घर को बनाया निशाना; दो गिरफ्तार!

रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में करीब तीन महीने पहले हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने...

रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में करीब तीन महीने पहले हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों निखिल कुमार और सुशांत कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों पर बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने का आरोप है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 146 ग्राम सोने और 400 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 20 से 22 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब चोरी हुए बाकी सामान और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

शादी में गया था पूरा परिवार, पीछे से टूट गई खिड़की

मामला चुटिया की अमरावती कॉलोनी का है। पुलिस के मुताबिक, 8 मई को प्रदीप कुमार का परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर बंद कर मैरेज हॉल गया था। इसी दौरान आरोपियों ने घर की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

घर में घुसने के बाद चोरों ने अलमारी खंगाली और सोने-चांदी के गहने, नकदी तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए। परिवार जब 9 मई की सुबह वापस लौटा तो खिड़की टूटी मिली और घर का सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई और चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

रेलवे स्टेशन के आसपास करते थे रेकी

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी रांची रेलवे स्टेशन के आसपास घूमते थे और बंद घरों की रेकी करते थे। जिस मकान में कई घंटे तक ताला लगा मिलता, उसे निशाना बनाने की कोशिश करते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी के बाद जेवरात बेचने की कोशिश करने की बात भी बताई। हालांकि, दुकानदारों ने आभूषण खरीदने से पहले कागजात मांगे। दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण आरोपी जेवर नहीं बेच पाए।

नकदी में से कुछ रकम खर्च कर दी

पुलिस के अनुसार, चोरी के दौरान आरोपियों ने करीब 40 हजार रुपये नकद भी चुराए थे। इसमें से लगभग 8 हजार रुपये सुशांत के पास मिले, जबकि बाकी रकम निखिल द्वारा खर्च किए जाने की बात सामने आई है।

निशानदेही पर बरामद हुए गहने

चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर के मुताबिक, निखिल की निशानदेही पर चोरी के जेवरात बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी पता चला कि निखिल पहले चुटिया इलाके में रहता था और वर्तमान में रूढ़ीगढ़ा में रह रहा था।

पुलिस अब बरामदगी के अलावा चोरी के बाकी सामान और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: AEDO परीक्षा कदाचार मामले में बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, EOU खंगाल रही सॉल्वर गैंग का नेटवर्क!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top