19
BREAKING NEWS
जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!दुर्गा पूजा से पहले किसानों के खाते में आएगा बाढ़ फसल नुकसान का मुआवजा, सरकार ने तेज किया सर्वे!राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई जवान घायल; 7 हिरासत में!बाल विवाह के खिलाफ शेखपुरा में ग्राम सभा, नाबालिगों के भविष्य की सुरक्षा का लिया संकल्प!सहरसा में ‘नीतीश संवाद’, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा!कुमकुम-प्रणवी ने रचा इतिहास, एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड!8 मौतों का मातम; मोतिहारी में डूबने से उजड़े 8 परिवार, पर्व से जन्मदिन तक पसरा सन्नाटा!गांधी जयंती पर जेल का खुला दरवाजा, 3 सजायाफ्ता बंदी रिहा; अपनों से मिलते ही छलकी आंखें!SKMCH में दिनदहाड़े महिला डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद बदमाश; सुरक्षा पर बड़ा सवाल!धान के खेत में बिछा था मौत का जाल, करंट की चपेट में पति-पत्नी समेत 3 की मौत!
No menu items available
BREAKING
जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!दुर्गा पूजा से पहले किसानों के खाते में आएगा बाढ़ फसल नुकसान का मुआवजा, सरकार ने तेज किया सर्वे!राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई जवान घायल; 7 हिरासत में!बाल विवाह के खिलाफ शेखपुरा में ग्राम सभा, नाबालिगों के भविष्य की सुरक्षा का लिया संकल्प!सहरसा में ‘नीतीश संवाद’, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा!कुमकुम-प्रणवी ने रचा इतिहास, एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड!8 मौतों का मातम; मोतिहारी में डूबने से उजड़े 8 परिवार, पर्व से जन्मदिन तक पसरा सन्नाटा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!
9 hours ago
जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!
9 hours ago
लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!
9 hours ago
लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!
9 hours ago
बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!
9 hours ago

Bihar: पत्नी हत्या मामले में पति को उम्रकैद, कोर्ट ने बच्चों के लिए परवरिश योजना का दिया लाभ!

बगहा: पश्चिम चंपारण के बगहा में पत्नी की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी पति को दोषी करार देते...

बगहा: पश्चिम चंपारण के बगहा में पत्नी की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी पति को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही मृतका के दोनों नाबालिग बच्चों के भविष्य को देखते हुए बिहार सरकार को परवरिश योजना के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

मामला धनहा थाना क्षेत्र के बैरा बाजार टोला मुसहरी का है। यहां बुनिलाल यादव के पुत्र सुभाष यादव पर अपनी पत्नी रीना देवी की हत्या का आरोप था। इस संबंध में 30 जुलाई 2020 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मोटरसाइकिल और भैंस को लेकर हुआ था विवाद

अभियोजन पक्ष के अनुसार मोटरसाइकिल और भैंस को लेकर हुए विवाद के बाद सुभाष यादव ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया गया। इसके बाद शव के टुकड़े कर अलग-अलग बोरियों में भरकर फेंक दिया गया।

जांच के दौरान मृतका के गले से मिली संदूक की चाबी के आधार पर उसकी पहचान रीना देवी के रूप में की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था।

कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

मामले की सुनवाई बगहा के एडीजे-4 मानवेंद्र मिश्रा की अदालत में हुई। अदालत ने आरोपी सुभाष यादव को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी पाते हुए उम्रकैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

अदालत ने आदेश दिया कि जुर्माना नहीं देने की स्थिति में आरोपी को छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। वहीं, साक्ष्य मिटाने के आरोप में धारा 201 के तहत सात वर्ष की कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई गई।

वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हुई सुनवाई

अभियोजन पक्ष ने अदालत में गवाहों के बयान के साथ वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य प्रस्तुत किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पीडी ट्रायल चलाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बगहा एसपी ने भी इस मामले की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की थी।

बच्चों के भविष्य को लेकर अदालत का अहम आदेश

अदालत ने फैसले में दंपती के दोनों नाबालिग बच्चों के हितों को भी ध्यान में रखा। न्यायालय ने कहा कि मां की मृत्यु हो चुकी है और पिता को उम्रकैद की सजा मिली है, ऐसे में बच्चों के पालन-पोषण की विशेष व्यवस्था आवश्यक है।

इसी को देखते हुए कोर्ट ने बिहार सरकार को परवरिश योजना के तहत दोनों बच्चों को प्रति माह चार-चार हजार रुपये देने का निर्देश दिया है। साथ ही बच्चों को डीएलसी पुनर्वास योजना का लाभ उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया गया है।

अदालत के इस फैसले को न केवल हत्या के मामले में न्याय दिलाने वाला माना जा रहा है, बल्कि उन दो मासूम बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना में गड्ढे में फंसी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी, जर्जर सड़क पर उठे सवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top